HomeHimachalHP Police Shooting Club ने रचा नया कीर्तिमान, स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में...

HP Police Shooting Club ने रचा नया कीर्तिमान, स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जीते 32 पदक; कई खिलाड़ी नेशनल के लिए क्वालीफाई

हिमाचल प्रदेश की 31वीं राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में हिमाचल पुलिस शूटिंग क्लब, धौलाकुआं (सिरमौर) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

नाहन : हिमाचल प्रदेश की 31वीं राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में हिमाचल पुलिस शूटिंग क्लब, धौलाकुआं (सिरमौर) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। क्लब ने 12 स्वर्ण, 8 रजत और 12 कांस्य सहित कुल 32 पदक जीतकर अपने पिछले सभी रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए। साथ ही क्लब के कई निशानेबाज प्री-नेशनल और नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई करने में सफल रहे।

हिमाचल प्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन द्वारा शिमला और कैथलीघाट में आयोजित प्रतियोगिता में क्लब के निशानेबाज शिवम कपिल ने दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर सबसे शानदार प्रदर्शन किया।

इसके अलावा डीएसपी विजय कुमार, हेड कांस्टेबल सचिन पाल, देवांश चौहान, हेड कांस्टेबल शुभम कुंडलास, भाव्या ठाकुर, मीनाक्षी शर्मा, राजेश जांगड़ा, इंस्पेक्टर सुरेश कुमार, वरुण अत्री, सिपाही राजेश कुमार, सूर्यांश कपूर, ओजस्वानी सिंह, किरण बाला, आर्यमान मेहरा, परी थापा, सुरेश कुमार, शौर्यवीर, ऋषभ सैनी और सिपाही तेज सिंह ने विभिन्न राइफल एवं पिस्टल स्पर्धाओं में पदक जीतकर क्लब का नाम रोशन किया।

ये भी पढ़ें:  खनन माफिया पर सिरमौर पुलिस का शिकंजा, दो दिन में 42 वाहनों पर कार्रवाई, कई जब्त

क्लब के सचिव एवं कोच इंस्पेक्टर सुरेश चौहान ने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, तकनीकी अधिकारियों और हिमाचल प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निरंतर सहयोग तथा व्यवस्थित प्रशिक्षण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि क्लब का उद्देश्य केवल पदक विजेता खिलाड़ी तैयार करना नहीं, बल्कि युवाओं को खेल, अनुशासन, फिटनेस और नशामुक्त जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना भी है।

हिमाचल प्रदेश पुलिस शूटिंग क्लब के अध्यक्ष एवं आईआरबी छठी बटालियन के कमांडेंट भागमल ठाकुर ने सभी पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए उनके समर्पण की सराहना की। वहीं क्लब के उपाध्यक्ष प्रवीण ठाकुर (एचपीएस) ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें:  तीन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, देशभर में मोदी नेतृत्व पर जनता की मुहर: विपिन परमार
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More