होमHimachalSirmaurनाहन शहर में 19 को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की 18वीं रथ...

नाहन शहर में 19 को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की 18वीं रथ यात्रा, 12 क्विंटल देसी घी से तैयार हो रहे 56 भोग

19 जुलाई को पूर्णाहुति के बाद तीनों विग्रहों को पालकियों में विराजमान कर बड़ा चौक स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से शोभायात्रा निकलेगी। यात्रा हिंदू आश्रम, काली स्थान मंदिर और नया बाजार से होते हुए चौगान मैदान पहुंचेगी।

नाहन : श्री जगन्नाथ मंदिर नाहन में इस रविवार (19 जुलाई) को भगवान श्री जगन्नाथ की 18वीं भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। रथ यात्रा को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस वर्ष भगवान को अर्पित किए जाने वाले 56 भोग के लिए 12 क्विंटल देसी घी का उपयोग किया जा रहा है।

श्री जगन्नाथ रथ यात्रा मंडल नाहन के अध्यक्ष प्रकाश बंसल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि करीब 1.25 लाख रुपये की लागत से तैयार किए जा रहे छप्पन भोग को 56 टोकरियों में सजाकर पहले मंदिर परिसर और बाद में चौगान मैदान में भगवान को अर्पित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 2 August 2026: आपकी राशि के लिए दिन की सबसे अहम बात, जानें कैसा रहेगा रविवार, पढ़ें राशिफल

उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में 10 जुलाई से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का समापन गुरुवार को संक्रांति के अवसर पर होगा। वहीं, 17 और 18 जुलाई को भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र और माता सुभद्रा को विशेष पूजा-अर्चना के साथ केवट में विराजमान किया जाएगा।

19 जुलाई को पूर्णाहुति के बाद तीनों विग्रहों को पालकियों में विराजमान कर बड़ा चौक स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से शोभायात्रा निकलेगी। यात्रा हिंदू आश्रम, काली स्थान मंदिर और नया बाजार से होते हुए चौगान मैदान पहुंचेगी। यहां भगवान को पालकियों से रथ में विराजमान कराया जाएगा, वस्त्र परिवर्तन के बाद पूजा-अर्चना और 56 भोग अर्पित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 22 अप्रैल 2026: इन राशियों के लिए बन रहे धन लाभ के योग, जानिए सभी राशियों का हाल और गुड लक

इसके बाद मुख्य अतिथि भगवान के मार्ग में पारंपरिक रूप से झाड़ू लगाकर और रथ की रस्सी खींचकर रथ यात्रा का शुभारंभ करेंगे। रथ यात्रा चौगान मैदान से मालरोड, गुन्नूघाट, पक्का टैंक, रानीताल और कच्चा टैंक होते हुए श्री रघुनाथ मंदिर पहुंचेगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार श्री रघुनाथ मंदिर भगवान श्री जगन्नाथ की मासी का घर माना जाता है, जहां यात्रा लगभग एक घंटे का विश्राम करेगी।

इसके बाद रथ को वहीं छोड़कर भगवान की पालकी यात्रा बस स्टैंड घाटी और छोटा चौक से होते हुए पुनः बड़ा चौक स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचेगी, जहां विधि-विधान के साथ रथ यात्रा का समापन होगा।

ये भी पढ़ें:  छात्रा की मौत को लेकर शोषण मुक्ति मंच ने संस्थागत भेदभाव, कथित यौन उत्पीड़न और पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

पत्रकार वार्ता में रथ यात्रा मंडल के महासचिव भुवन चंद्र जोशी, प्रधान पुजारी जगदीश शास्त्री और मीडिया प्रभारी गुरमुख सिंह भी उपस्थित रहे।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More