HomeAdministration21 जुलाई को नादौन में नहीं होंगे ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की...

21 जुलाई को नादौन में नहीं होंगे ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग, प्रशासन ने बताई ये वजह

एसडीएम कार्यालय नादौन के अंतर्गत 21 जुलाई को प्रस्तावित ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग फिलहाल स्थगित कर दी गई है।

नादौन : एसडीएम कार्यालय नादौन के अंतर्गत 21 जुलाई को प्रस्तावित ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग फिलहाल स्थगित कर दी गई है। एसडीएम एवं पंजीकरण एवं लाइसेंसिंग प्राधिकारी निशांत शर्मा ने बताया कि प्रशासनिक कारणों के चलते यह निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग के लिए नई तिथि जल्द निर्धारित कर दी जाएगी, जिसकी सूचना अभ्यर्थियों को समय रहते दे दी जाएगी।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 31 अगस्त तक हिल कटिंग पर रोक, उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने जारी किए आदेश

Latest Articles

Explore More