HomeRashifalAaj Ka Rashifal 19 July 2026: आज किसकी बनेगी बात... मेष से...

Aaj Ka Rashifal 19 July 2026: आज किसकी बनेगी बात… मेष से मीन तक जानें अपनी राशि का हाल

रविवार का दिन कुछ राशियों के लिए आर्थिक लाभ और सफलता के नए अवसर लेकर आया है, जबकि इन राशि के जातकों को स्वास्थ्य, खर्च और रिश्तों के मामलों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी। जानिए...

Horoscope 19 July 2026: रविवार का दिन कुछ राशियों के लिए आर्थिक लाभ और सफलता के नए अवसर लेकर आया है, जबकि इन राशि के जातकों को स्वास्थ्य, खर्च और रिश्तों के मामलों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी। जानिए… सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।

मेष राशि
आज ध्यान और आत्मचिंतन लाभदायक रहेगा। विद्यार्थियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। किसी महत्वपूर्ण निर्णय में अनुभवी व्यक्ति की सलाह उपयोगी साबित होगी। पेट संबंधी परेशानी परेशान कर सकती है। खर्च बढ़ सकते हैं और व्यवसाय पर विशेष ध्यान देना होगा।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: सफेद | उपाय: सफेद चंदन का तिलक लगाकर घर से निकलें।

वृष राशि
स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें और तामसिक भोजन से बचें। घर के कामों में व्यस्तता रहेगी। शाम को घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। काम करते समय चोट लगने की आशंका है, इसलिए सावधानी रखें। यात्रा टालना बेहतर रहेगा।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: केसरी | उपाय: बंदरों को गुड़ और चना खिलाएं।

मिथुन राशि
आज स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विभिन्न स्रोतों से धन लाभ के योग हैं। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: लाल | उपाय: पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 21 अप्रैल 2026: इन राशियों के लिए आज शुभ योग और लाभ के संकेत, जानें अपनी राशि का हाल

कर्क राशि
स्वास्थ्य संबंधी परेशानी मानसिक तनाव दे सकती है। कोई व्यक्ति आपसे उधार मांग सकता है। खानपान और घरेलू जरूरतों पर खर्च बढ़ेगा। यात्रा सावधानी से करें। सामाजिक सम्मान मिलेगा और शाम को किसी धार्मिक स्थल के दर्शन का अवसर मिल सकता है।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: गोल्डन | उपाय: कांसे के बर्तन में भोजन करें।

सिंह राशि
आज आपका व्यवहार उदार और विनम्र रहेगा। कारोबार में धन लाभ के योग हैं। घरेलू जरूरतों और आभूषणों पर खर्च हो सकता है। मनोरंजन पर भी धन व्यय होगा। स्त्री पक्ष से जुड़े मामलों में सावधानी रखें और घर में विवाद से बचें।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: लाल | उपाय: बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें।

कन्या राशि
स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। जरूरत से अधिक कर्ज लेने से बचें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन और जिद बढ़ सकती है। कार्यों में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। अनावश्यक यात्राएं मानसिक तनाव बढ़ाएंगी।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: पीला | उपाय: भगवान शिव की आराधना करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 22 अप्रैल 2026: इन राशियों के लिए बन रहे धन लाभ के योग, जानिए सभी राशियों का हाल और गुड लक

तुला राशि
अधिक भोजन करने से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। धन लाभ के योग बन रहे हैं। अनुभवी लोगों से मुलाकात लाभदायक होगी। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। संचार माध्यम से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: हरा | उपाय: अपने वजन के बराबर जौ गौशाला में दान करें।

वृश्चिक राशि
स्वास्थ्य के मामले में सतर्कता जरूरी है। कार्यों में लापरवाही से बचें और व्यवसाय पर ध्यान दें। दांपत्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है, लेकिन परिवार का माहौल सुखद रहेगा।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: केसरिया | उपाय: तांबे का सिक्का बहते जल में प्रवाहित करें।

धनु राशि
लंबे समय से चली आ रही थकान और तनाव से राहत मिलेगी। जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव का समय है। पैसों को लेकर जीवनसाथी से बहस हो सकती है। मित्र और रिश्तेदार सहयोग करेंगे। जीवनसाथी का साथ और समर्थन मिलेगा।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: पीला | उपाय: भगवान गणेश को लड्डुओं का भोग लगाएं।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल 26 जनवरी 2026: इन राशियों के लिए बन रहे शुभ योग, जानिए कैसा रहेगा दिन, देखें शुभ मुहूर्त

मकर राशि
कोई व्यक्ति आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रियजन को नाराज करने से बचें। कार्यक्षेत्र पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। शाम को दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: क्रीमी | उपाय: पत्नी या प्रेमिका को उपहार दें।

कुंभ राशि
व्यापार को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। स्वभाव में गुस्सा और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। छोटी बात को बड़ा बनाने से बचें। शाम के समय धन लाभ की संभावना है।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: लाल | उपाय: किसी भी महत्वपूर्ण कार्य से पहले भगवान शिव की आराधना करें।

मीन राशि
आज आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। शाम के समय आर्थिक लाभ के योग हैं। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। यात्रा के दौरान सावधानी रखें। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। स्वभाव में हल्का चिड़चिड़ापन रह सकता है।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: चितकबरा | उपाय: आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More