HomeHimachalBilaspurअगले 48 घंटे बेहद भारी! हिमाचल में रेड अलर्ट, भूस्खलन और फ्लैश...

अगले 48 घंटे बेहद भारी! हिमाचल में रेड अलर्ट, भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का खतरा

हिमाचल में अब मानसून पूरी ताकत के साथ कहर बरपाने की तैयारी में है। अगले 48 घंटे प्रदेश के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण माने जा रहे हैं।

शिमला : हिमाचल में अब मानसून पूरी ताकत के साथ कहर बरपाने की तैयारी में है। अगले 48 घंटे प्रदेश के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण माने जा रहे हैं। मौसम विभाग ने 20 और 21 जुलाई को चार जिलों में रेड अलर्ट जारी करते हुए भारी से अति भारी बारिश, भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का गंभीर खतरा जताया है, जबकि 23 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम खराब रहने की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग ने सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं।

20 से 23 जुलाई के बीच मानसून के सबसे अधिक सक्रिय रहने की संभावना है। इस दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, फ्लैश फ्लड, नदियों-नालों के उफान पर आने, सड़कें बंद होने और जनजीवन के व्यापक रूप से प्रभावित होने का खतरा बना रहेगा। लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखने की अपील की गई है।

ये भी पढ़ें:  VIDEO: सिरमौर में भीषण अग्निकांड, गुर्जर समुदाय का डेरा चढ़ा आग की भेंट, राख हुई 15 झोपड़ियां, छिन गया 100 लोगों का आशियाना

आज इन जिलों में अलर्ट
रविवार को कांगड़ा, मंडी और शिमला जिले में एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कुल्लू, सोलन और सिरमौर में भारी बारिश का यलो अलर्ट है। किन्नौर और लाहौल-स्पीति के लिए किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

अगले 48 घंटे सबसे चुनौतीपूर्ण मौसम विभाग के अनुसार सोमवार (20 जुलाई) और मंगलवार (21 जुलाई) को प्रदेश के सभी 12 जिलों में रेड, ऑरेंज और यलो अलर्ट प्रभावी रहेगा। चंबा, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में भारी से अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू और शिमला में ऑरेंज अलर्ट रहेगा, जबकि सोलन, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें:  बस की चपेट में आने से राहगीर युवक की मौत, चालक पर केस

लोगों के लिए सलाह
नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें। खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें। प्रशासन और मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करें। पहाड़ी मार्गों पर सफर से पहले सड़क की स्थिति की जानकारी अवश्य लें।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More