HomeHimachalHamirpurवन्य प्राणी विंग में रिटायर्ड पटवारियों के लिए नौकरी का मौका, 10...

वन्य प्राणी विंग में रिटायर्ड पटवारियों के लिए नौकरी का मौका, 10 अगस्त तक करें आवेदन, ₹40 हजार मिलेगा फिक्स मानदेय

वन विभाग की वन्य प्राणी विंग की धर्मशाला वृत्त के अंतर्गत हमीरपुर मंडल और चंबा मंडल में जमीन से संबंधित आवश्यक कार्यों के लिए एक-एक सेवानिवृत्त पटवारी को 40 हजार रुपये के फिक्स मानदेय पर तैनात किया जाएगा।

हमीरपुर : वन विभाग की वन्य प्राणी विंग की धर्मशाला वृत्त के अंतर्गत हमीरपुर मंडल और चंबा मंडल में जमीन से संबंधित आवश्यक कार्यों के लिए एक-एक सेवानिवृत्त पटवारी को 40 हजार रुपये के फिक्स मानदेय पर तैनात किया जाएगा।

वन्य प्राणी विंग के वृत्त कार्यालय धर्मशाला से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक की आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उसने राजस्व विभाग में कम से कम 5 वर्ष तक सेवाएं दी हों और उसके खिलाफ कोई भी केस या अनुशासनात्मक कार्रवाई लंबित नहीं होनी चाहिए।

इन पदों के लिए 10 अगस्त तक वन्य प्राणी वृत्त कार्यालय धर्मशाला में आवेदन किया जा सकता है। आवेदन पत्र के साथ सरकारी अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र अवश्य संलग्न किया जाना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01892-224939 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  HPRCA ने घोषित किया लोक प्रशासन शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, 93 अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलावा
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More