HomeHimachalShimlaविदेशों में रोजगार के लिए युवाओं को सिखाई जाएंगी विदेशी भाषाएं, CM...

विदेशों में रोजगार के लिए युवाओं को सिखाई जाएंगी विदेशी भाषाएं, CM सुक्खू ने दिए पाठ्यक्रम शुरू करने के निर्देश

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से विदेशी भाषा के पाठ्यक्रम शुरू करने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए हैं।

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से विदेशी भाषा के पाठ्यक्रम शुरू करने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शुक्रवार को उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एचपीएसईडीसी) के माध्यम से कुशल युवाओं को विदेशों में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को आवश्यक भाषा कौशल का ज्ञान प्रदान करने के उद्देश्य से विदेशी भाषाओं के नए पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

सुक्खू ने कहा कि विदेशों में रोजगार प्राप्त कर चुके हिमाचली युवाओं की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार एक डिजिटल प्लेटफॉर्म भी विकसित कर रही है। यह प्लेटफॉर्म उनकी सुरक्षा और आवश्यकतानुसार सहायता उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। राज्य सरकार युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार के अन्य अवसरों की भी तलाश कर रही है, ताकि युवाओं को बेहतर वेतन पैकेज मिल सके और वहां युवाओं का किसी प्रकार से शोषण न हो। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एचपीएसईडीसी के लिए भर्ती एजेंसी का लाइसेंस प्राप्त करने में सफल रही है।

ये भी पढ़ें:  सोलन में 31 जुलाई को कैंपस इंटरव्यू, 70 पदों पर होगी भर्ती; 10वीं पास से ग्रेजुएट तक कर सकते हैं आवेदन

मुख्यमंत्री ने श्रम एवं रोजगार विभाग को निर्देश दिए कि विभाग की सभी प्रमुख योजनाओं का विवरण प्रभावी निगरानी के लिए मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर अपलोड किया जाए। उन्होंने जनजातीय विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर निर्देश दिए कि एफआरए से संबंधित सभी मामलों की स्थिति भी मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर अपलोड की जाए।

बैठक में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चंद शर्मा, सचिव प्रियंका बसु इंग्टी, राकेश कंवर और आशीष सिंहमार, आयुक्त श्रम एवं रोजगार वीरेंद्र शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल पुलिस के 'हारमनी ऑफ द पाइन्स' बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार निलंबित, विभागीय जांच शुरू
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More