HomeHimachalSirmaurमेडिकल कॉलेज नाहन की बदहाली पर सरकार पर तीखा हमला, बिंदल बोले-...

मेडिकल कॉलेज नाहन की बदहाली पर सरकार पर तीखा हमला, बिंदल बोले- हालात नहीं सुधरे तो होगा बड़ा जन आंदोलन

डॉ. राजीव बिंदल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जिला सिरमौर की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हो चुकी हैं। डॉ. वाईएस परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, नाहन में चिकित्सकों और संसाधनों की कमी के कारण मरीजों को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं भी समय पर नहीं मिल पा रही हैं।

नाहन : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जिला सिरमौर की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हो चुकी हैं। डॉ. वाईएस परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, नाहन में चिकित्सकों और संसाधनों की कमी के कारण मरीजों को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं भी समय पर नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द सुधारात्मक कदम नहीं उठाए तो भाजपा जनता के साथ मिलकर व्यापक जन आंदोलन शुरू करेगी।

जिला भाजपा कार्यालय दीपकमल में आयोजित पत्रकार वार्ता में डॉ. बिंदल ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के कारण सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड जैसी महत्वपूर्ण जांच सेवाएं प्रभावित हैं। वहीं ऑपरेशन थिएटर भी पूरी क्षमता से संचालित नहीं हो रहे हैं, जिसके चलते ऑर्थोपेडिक्स, जनरल सर्जरी और स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के मरीजों को ऑपरेशन के लिए 15-15 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें:  हैदराबाद में बेबस हुआ हिमाचल का किसान पिता, एक आंख खो चुका मासूम, दूसरी बचाने की जंग

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेजों में नए विभाग खोले जा रहे हैं, विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्तियां हो रही हैं और बेड क्षमता बढ़ाई जा रही है, जबकि नाहन मेडिकल कॉलेज लगातार उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। यहां भवन विस्तार नहीं होने से नए विभाग शुरू नहीं हो पा रहे हैं और न ही चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार हो सका है। उन्होंने कहा कि पोस्ट ग्रेजुएशन की व्यवस्था भी अपेक्षित स्तर तक विकसित नहीं हो पाई है।

डॉ. बिंदल ने डायलिसिस सेवाओं पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज में केवल चार डायलिसिस बेड हैं, जबकि मरीजों की संख्या कहीं अधिक है। उनका आरोप लगाया कि हिमकेयर योजना के तहत नियमित डायलिसिस कराने वाले कई गरीब मरीज अब आर्थिक तंगी और लंबी प्रतीक्षा सूची के कारण समय पर उपचार नहीं करा पा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  डेयरी सहकारी समितियों का गठन मिशन मोड पर करने के निर्देश

उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज की स्थिति को लेकर पूरे सिरमौर में लोगों में नाराजगी है। यदि सरकार ने विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति, डायग्नोस्टिक सेवाओं की बहाली, ऑपरेशन थिएटरों के नियमित संचालन और डायलिसिस सुविधाओं के विस्तार के लिए तत्काल ठोस कदम नहीं उठाए, तो भाजपा इस मुद्दे को लेकर सड़कों पर उतरेगी और जन आंदोलन शुरू करेगी।

ये भी पढ़ें:  500 बेड का अस्पताल अटका, सीटी स्कैन-ऑपरेशन तक प्रभावित; बिंदल बोले- नाहन की स्वास्थ्य व्यवस्था से खिलवाड़ कर रही कांग्रेस सरकार
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More