HomeAccidentबद्दी में ट्रक ने बाइक को रौंदा, पीछे सवार युवक की मौके...

बद्दी में ट्रक ने बाइक को रौंदा, पीछे सवार युवक की मौके पर मौत; चालक वाहन सहित फरार, पुलिस जांच में जुटी

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

बद्दी : औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार पवन कुमार निवासी धमोलीयां, कालका (जिला पंचकूला) ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह अपने दोस्त विक्रम उर्फ विक्की निवासी नग्गल भागा, कालका के साथ मोटरसाइकिल (HR-49K-0416) पर सनसिटी बद्दी से मड़ावाला की ओर जा रहा था। इसी दौरान क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) बैरियर के पास पीछे से आए ट्रक (HR-68A-9178) के चालक ने कथित रूप से तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए गलत दिशा में आकर उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें:  19 वर्षीय छात्रा की निर्मम हत्या ने हिमाचल को झकझोरा, प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई: जयराम

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि टक्कर लगते ही बाइक चला रहे पवन कुमार सड़क के बाईं ओर गिर गया, जबकि पीछे बैठे विक्रम उर्फ विक्की सड़क के दाईं ओर गिरकर ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में विक्रम उर्फ विक्की की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस थाना बद्दी में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  बस में 1.396 KG चरस के साथ पकड़े गए इस शख्स को 10 साल का कठोर कारावास, विशेष न्यायाधीश-1 सिरमौर में सुनाया बड़ा फैसला
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More