HomeHimachalSirmaurसिरमौर में भारी बारिश के बीच 300 फीट गहरी खाई में गिरी...

सिरमौर में भारी बारिश के बीच 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार, जीजा-साले की गई जान, महिला घायल

जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल में मंगलवार सुबह बारिश के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसे में जीजा और साले की जान चली गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

सराहां : जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल में मंगलवार सुबह बारिश के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसे में जीजा और साले की जान चली गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे डिंगरी सरजेट गांव के पास कार (HP52A-6482) बारिश के कारण फिसलकर करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में तीन लोग सवार थे, जो मढ़ीघाट से अपने घर लौट रहे थे।

सूचना मिलते ही स्थानीय लोग दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे के बाद कई बार 108 एंबुलेंस सेवा पर फोन किया गया, लेकिन एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय पर प्राथमिक उपचार मिल जाता तो जानें बचाई जा सकती थी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने अपने निजी वाहन से घायलों को सिविल अस्पताल सराहां पहुंचाया।

ये भी पढ़ें:  गिरिपार को आखिर कब मिलेगा अनुसूचित जनजाति का लाभ? रावत बोले- ST के इंतजार में नौकरी की उम्र हो रही पार

हादसे में तपेंद्र सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी डिंगरी सरजेट, डाकघर मल्होटी, ग्राम पंचायत लाल टिक्कर, तहसील पच्छाद की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी प्रभा देवी घायल हो गईं, जिनका सिविल अस्पताल सराहां में उपचार चल रहा है।

वहीं, कार चला रहे तपेंद्र सिंह के जीजा कंवर बलवंत सिंह निवासी कोटला बरोग (मरयोग) को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया, लेकिन उन्होंने अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

बता दें कि मंगलवार तड़के से सिरमौर जिले में भारी बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। जिले में 34 सड़कें बंद होने से सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन विभिन्न स्थानों पर फंस गए।

ये भी पढ़ें:  मोबाइल कंपनी का पोल लगाने के लिए खोदे गड्ढे में गिरा तेंदुए का दूधमुंहा शावक... किया रेस्क्यू, मां से भी बिछड़ा

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि कार दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं तहसीलदार पच्छाद प्रवीण कुमार चौहान ने बताया कि मृतक तपेंद्र सिंह के पिता को प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की ओर से फौरी राहत के रूप में ₹25,000 तथा घायल प्रभा देवी के उपचार के लिए ₹5,000 की सहायता राशि जारी कर दी गई है। मृतक कंवर बलवंत सिंह के परिजनों को भी नियमानुसार फौरी राहत प्रदान की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  ग्राम पंचायत ब्रेही, पंचायत समिति मैहला और जिला परिषद चंबा की मतदाता सूची प्रकाशित
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More