होमHimachalHamirpurकांगू में 30 को लगेगा जन स्वास्थ्य शिविर, 12 से अधिक विशेषज्ञ...

कांगू में 30 को लगेगा जन स्वास्थ्य शिविर, 12 से अधिक विशेषज्ञ करेंगे जांच, सीएम सुक्खू करेंगे शुभारंभ

घरद्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रदेश सरकार के प्रयासों की कड़ी में रविवार 30 अगस्त को नादौन उपमंडल के गांव कांगू में सुबह साढे नौ बजे से जन स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है।

हमीरपुर : आम लोगों को उनके घरद्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रदेश सरकार के प्रयासों की कड़ी में रविवार 30 अगस्त को नादौन उपमंडल के गांव कांगू में सुबह साढे नौ बजे से जन स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे।

इस शिविर में जनरल मेडिसिन, ईएनटी, हड्डी रोग, नेत्र रोग, शल्य चिकित्सा, महिला रोग, बाल रोग, मानसिक रोग, दंत रोग, न्यूरो सर्जरी, हृदय रोग और कई अन्य रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर लोगों का चेकअप करेंगे।

आयुर्वेद और होम्योपेथी के विशेषज्ञ भी अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में अल्ट्रासाउंड, एक्सरे और कई अन्य टेस्टों तथा एचपीवी वेक्सीनेशन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने क्षेत्रवासियों से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

ये भी पढ़ें:  26, 28 व 30 मई को संबंधित मतदान वाले पंचायत क्षेत्रों में सवैतनिक अवकाश घोषित : DC प्रियंका वर्मा

Latest Articles

Explore More