HomeHimachalबीपीएल सूची के लिए पात्रता मानदंडों में हुए ये 2 बदलाव, 25...

बीपीएल सूची के लिए पात्रता मानदंडों में हुए ये 2 बदलाव, 25 जनवरी तक BDO कार्यालय में जमा हो सकेंगे आवेदन

दोनों संशोधनों के आधार पर पुराने और नए आवेदन 25 जनवरी तक संबंधित खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कार्यालय में जमा करवाए जा सकते हैं। अंतिम रूप से पात्र परिवारों की सूची को एसडीएम की अध्यक्षता वाली समिति 31 जनवरी तक अधिसूचित करेगी।

बिलासपुर : जिला विकास अधिकारी, बिलासपुर यशपाल सिंह परमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण विकास विभाग ने बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) सूची की पात्रता प्रक्रिया में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। उन्होंने बताया कि पहले बदलाव के अंतर्गत पक्का मकान होने के कारण बीपीएल सूची से बाहर किए गए परिवारों को अब छूट प्रदान करते हुए बीपीएल सूची में शामिल किया जाएगा। इस संबंध में उपमंडलाधिकारी नागरिक (एसडीएम) की अध्यक्षता में गठित समिति 15 जनवरी तक पात्र परिवारों की सूची तैयार कर उसे अधिसूचित करेगी।

उन्होंने बताया कि दूसरे बदलाव के अंतर्गत बीपीएल पात्रता के समावेशन मानदंड के पैरा 1(क) (।) एवं (।।) में बदलाव करते हुए अब 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों की सीमा को बढ़ाकर 27 वर्ष कर दिया गया है, जबकि वयस्क सदस्यों की आयु सीमा 18 से 59 वर्ष के स्थान पर 27 से 59 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त आयु छूट के लाभ के लिए पहले निरस्त हुए आवेदनों की भी समीक्षा होगी। अगर कोई अन्य अपात्रता का कारण नहीं है, तो इन परिवारों को बीपीएल सूची में शामिल किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  मंडी : अग्निवीर भर्ती में मैदान में उतरे 399 अभ्यर्थी, दौड़ में 300 ने मारी बाजी

जिला विकास अधिकारी ने बताया कि उपरोक्त दोनों संशोधनों के आधार पर पुराने और नए आवेदन 25 जनवरी तक संबंधित खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कार्यालय में जमा करवाए जा सकते हैं। अंतिम रूप से पात्र परिवारों की सूची को एसडीएम की अध्यक्षता वाली समिति 31 जनवरी तक अधिसूचित करेगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए संबंधित खंड विकास अधिकारी कार्यालय अथवा जिला विकास अधिकारी कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  सिर्फ 18 से 20 आयु वालों के लिए मौका! पांवटा साहिब में 12 मार्च को 50 अप्रेंटिस पदों के लिए होंगे कैंपस इंटरव्यू
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More