HomeHimachalSirmaurथनोगा जोहड़ी में पच्छाद कांग्रेस ने मनाया वन महोत्सव, बांस के पौधे...

थनोगा जोहड़ी में पच्छाद कांग्रेस ने मनाया वन महोत्सव, बांस के पौधे लगाकर रोपी हरियाली

पच्छाद कांग्रेस द्वारा राजगढ़ के थनोगा जोहड़ी में वन महोत्सव का आयोजन किया गया।

राजगढ़ : पच्छाद कांग्रेस द्वारा राजगढ़ के थनोगा जोहड़ी में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। पच्छाद कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष जी.आर. मुसाफिर, जिला प्रभारी धर्मेंद्र धामी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद परमार, पूर्व प्रत्याशी दयाल प्यारी सहित जिला एवं पच्छाद कांग्रेस के दर्जनों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वन मंडल राजगढ़ के सहयोग से बांस के पौधे रोपे। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और वनों को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार द्वारा प्रतिवर्ष वन महोत्सव मनाने का उद्देश्य अधिक से अधिक पौधरोपण के साथ-साथ वनों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

ये भी पढ़ें:  पच्छाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित, वरिष्ठ उपाध्यक्ष से जोन अध्यक्ष तक बड़ी संख्या में नियुक्तियां

पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वनों का संरक्षण बेहद आवश्यक है। इसी उद्देश्य से सरकार द्वारा वर्तमान में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान भी चलाया जा रहा है।

उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और लगाए गए पौधों की देखभाल करने का आह्वान किया। साथ ही प्राकृतिक वनों के संरक्षण में भी अपनी भूमिका निभाने की अपील की।

कार्यक्रम में सुंदर सिंह ठाकुर, परीक्षा चौहान, ऋतु बाला, रणधीर पंवार, विवेक शर्मा, कप्तान सिंह, दिनेश आर्य, नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम ठाकुर, उषा तोमर, ज्योति साहनी, राजकुमार, बलदेव कश्यप, दिलावर सिंह, सीमा ठाकुर, नरेंद्र शर्मा, हरदेव राणा, सुनील तोमर सहित कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में यमुनानगर के पर्यटकों की कार खाई में गिरी, 4 लोग थे सवार

Latest Articles

Explore More