HomeHimachalहिमाचल विधानसभा का बजट सत्र आज से, राज्यपाल के अभिभाषण के बाद...

हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र आज से, राज्यपाल के अभिभाषण के बाद आरडीजी पर हंगामे के आसार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार दोपहर दो बजे राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के अभिभाषण से शुरू होगा। अभिभाषण के बाद केंद्र की ओर से राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) बंद किए जाने के मुद्दे पर नियम-102 के तहत चर्चा कराए जाने का प्रस्ताव कार्यसूची में शामिल कर लिया गया है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार दोपहर दो बजे राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के अभिभाषण से शुरू होगा। अभिभाषण के बाद केंद्र की ओर से राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) बंद किए जाने के मुद्दे पर नियम-102 के तहत चर्चा कराए जाने का प्रस्ताव कार्यसूची में शामिल कर लिया गया है। सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों ने इस मुद्दे पर आक्रामक रणनीति बनाई है, जिससे पहले ही दिन सदन में हंगामे के आसार बन गए हैं।

उद्योग एवं संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान नियम-102 के अंतर्गत सरकारी संकल्प पेश करेंगे। सरकार का तर्क है कि संविधान के अनुच्छेद 275 और 280 के तहत पांचवें से पंद्रहवें वित्त आयोग तक प्रदेश को मिलने वाला राजस्व घाटा अनुदान सोलहवें वित्त आयोग की सिफारिशों के बाद बंद कर दिया गया है, जिससे राज्य की आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है। सदन के माध्यम से केंद्र सरकार से इस अनुदान को दोबारा बहाल करने की सिफारिश की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  राजगढ़ की जुड़वां बहनों ने उतीर्ण की JBT भर्ती परीक्षा, एक साथ देखा शिक्षक बनने का सपना और साथ मिली सफलता

विधानसभा सचिवालय ने चर्चा प्रस्ताव को पहले दिन की कार्यसूची में शामिल कर लिया है। सत्तापक्ष आरडीजी के मुद्दे पर विपक्ष को घेरने की तैयारी में है, जबकि भाजपा भी इस विषय पर आक्रामक रुख अपनाने के संकेत दे चुकी है। दोनों दलों ने सत्र से पहले रणनीति बैठकों का कार्यक्रम तय किया है। चौदहवीं विधानसभा का यह ग्यारहवां सत्र है और वर्तमान सरकार का चौथा बजट सत्र होगा। पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के बाद शोकोद्गार होगा और उसके बाद आरडीजी पर चर्चा कराए जाने की तैयारी है।

ये भी पढ़ें:  जुलाई में 94 कर्मचारियों को मिला करुणामूलक रोजगार, राज्य सरकार ने ग्रुप-सी पदों पर दी नियुक्ति
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More