बिलासपुर : राज्यपाल कविंद्र गुप्ता एक सितंबर को जिला बिलासपुर के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे।
इस बारे जानकारी देते हुए उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि राज्यपाल 1 सितंबर को सुबह 11 बजे भाषा एवं संस्कृति विभाग के बहुउद्देशीय कला एवं सांस्कृतिक परिसर बिलासपुर में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम एक से श्रेष्ठ में शिरकत करेंगे।
कार्यक्रम के उपरांत दोपहर 2 बजे राज्यपाल हमीरपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
