शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केंद्र और राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने केंद्र में स्थापित त्वरित घटना रिपोर्टिंग प्रणाली के विभिन्न निगरानी कार्यों की विस्तृत जानकारी ली।
उन्होंने अधिकारियों को विभिन्न डैमों से पानी छोड़ने और बरसात के दौरान नुकसान की स्थिति का सटीक डेटा तैयार करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य सचिव के.के. पंत और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें : सिरमौर: किसान परिवार के भाई-बहन की बड़ी कामयाबी, एक साथ UGC-NET परीक्षा पास कर लहराया परचम
ये भी पढ़ें : नेपाल बाढ़ में लापता हिमाचली युवक के परिजनों से CM सुक्खू ने फोन पर की बात, दिया हरसंभव मदद का भरोसा
