HomeHimachalSirmaurसिरमौर की सृष्टि शर्मा ने रचा खास मुकाम, लगातार दूसरी बार मिलेगा...

सिरमौर की सृष्टि शर्मा ने रचा खास मुकाम, लगातार दूसरी बार मिलेगा राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार, जिले से इकलौती

शिक्षा विभाग ने वीरवार को इस पुरस्कार के लिए चयनित 21 शिक्षकों की सूची जारी की है, जिसमें जिला सिरमौर से सृष्टि शर्मा एकमात्र शिक्षिका हैं।

नाहन : सिरमौर की शिक्षिका सृष्टि शर्मा का राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। शिक्षा विभाग ने वीरवार को इस पुरस्कार के लिए चयनित 21 शिक्षकों की सूची जारी की है, जिसमें जिला सिरमौर से सृष्टि शर्मा एकमात्र शिक्षिका हैं।

खास बात यह है कि सृष्टि शर्मा को लगातार दूसरी बार यह सम्मान मिलने जा रहा है। सृष्टि महज 29 वर्ष की हैं। इस उम्र में दूसरी बार राज्य स्तर पर शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित होना सिरमौर के लिए गौरव की बात है। इस वर्ष जिला सिरमौर से राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए एक ही शिक्षक का चयन हुआ है।

ये भी पढ़ें:  कालाअंब-पांवटा साहिब फोरलेन पर बड़ा अपडेट; मोर्थ व एनएचएआई करवाएगा निर्माण कार्य, राजपत्र में अधिसूचना जारी

सृष्टि शर्मा पच्छाद उपमंडल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय प्रेमनगर में जूनियर बेसिक टीचर (JBT) के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बेहद कम उम्र में शिक्षा विभाग में सेवाएं शुरू कीं और अपनी कार्यशैली, समर्पण और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता के दम पर अलग पहचान बनाई।

लगातार दूसरी बार राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित होकर उन्होंने यह साबित किया है कि कम उम्र में भी शिक्षक अपने कार्यों से विद्यार्थियों और समाज पर गहरा प्रभाव डाल सकते हैं।

सृष्टि शर्मा सिरमौर के पच्छाद क्षेत्र के गांव सेर पड़ोल, डाकघर नैनाटिक्कर की रहने वाली हैं। उनके पिता राकेश शर्मा संस्कृत व्याख्याता हैं, जबकि माता अनीता शर्मा गृहिणी हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े परिवार में पली-बढ़ी सृष्टि ने शिक्षक के रूप में अपने कार्य को पूरी लगन के साथ आगे बढ़ाया।

ये भी पढ़ें:  DC चंबा के आदेश: मैहला घार के समीप वाहनों की आवाजाही 31 मई तक अस्थायी रूप से होगी नियंत्रित

सृष्टि शर्मा को इससे पहले वर्ष 2025 में भी राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित किया गया था। अब वर्ष 2026 के लिए भी उनका चयन किया गया है। सृष्टि की इस उपलब्धि से उनके गृह क्षेत्र पच्छाद और सिरमौर में खुशी का माहौल है।

Latest Articles

Explore More