HomeRashifalAaj Ka Rashifal 4 Sept 2026: पैसों के मामले में संभलकर चलें...

Aaj Ka Rashifal 4 Sept 2026: पैसों के मामले में संभलकर चलें ये राशियां! इन्हें मिलेंगे फायदे के मौके, जानें 12 राशियों का हाल

कारोबार, निवेश, यात्रा और रिश्तों के लिहाज से किस राशि के लिए दिन कैसा रहेगा, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल।

  • आज कुछ राशियों के लिए रुके काम पूरे होने और आर्थिक लाभ के मौके बन रहे हैं, वहीं कुछ लोगों को बेवजह के खर्च, तनाव और जिम्मेदारियों से जूझना पड़ सकता है। कारोबार, निवेश, यात्रा और रिश्तों के लिहाज से किस राशि के लिए दिन कैसा रहेगा, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल।

मेष राशि
आज गलत विचार दिमाग में छा सकते हैं। दोस्त आज आपको पैसे की वजह से तंग कर सकते हैं। व्यवसाय के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : हरा | उपाय : पक्षियों को दाना डालें।

वृष राशि
आज आपका आत्मविश्वास बढ़-चढ़कर रहेगा। आज आप कई परेशानियों को दरकिनार करेंगे। शाम के समय धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आपसे कोई सलाह ले सकता है। आज आप किसी दोस्त या प्रेमिका के साथ बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : लक्ष्मी नारायण मंदिर में पीले रंग की चीजों का दान करें।

मिथुन राशि
आज आशावादी रहें। काफी समय से रुका हुआ कार्य आज पूर्ण हो सकता है। यदि आप लोन लेने वाले थे तो आज आपको लोन मिलने की पूरी संभावना रहेगी। स्वास्थ्य में थोड़ी विकार उत्पन्न हो सकते हैं। आज आप कई लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। लोगों का पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होगा। आज आप उम्मीद से ज्यादा बेहतर करेंगे।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : सफेद मोती धारण करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 13 August 2026: कमाई के मौके मिलेंगे, यात्राएं बनेंगी, रिश्तों में आएगा उतार-चढ़ाव! कैसा रहेगा दिन... जानें अपनी राशि का हाल

कर्क राशि
अपने उत्साह को काबू में रखें। आज आपका कोई सपना हकीकत में बदल सकता है। धन लाभ होने की पूर्ण संभावना रहेगी। आज आप किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के संपर्क में आ सकते हैं। यात्राओं का योग बना रहेगा।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : किसी भी बुजुर्ग व्यक्ति का आशीर्वाद लें।

सिंह राशि
आज के दिन आप दान-पुण्य कर सकते हैं। रियल एस्टेट जैसे निवेशों में आज आपको फायदा मिल सकता है। कामकाज पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप किसी प्रॉपर्टी को लेकर क्रय-विक्रय का कार्य कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : केसरी | उपाय : दूध का तिलक करें।

कन्या राशि
आज का दिन ज्यादातर आप घर वालों के साथ बिता सकते हैं। आज के दिन किसी को पैसा उधार न दें। अचानक से आज यात्रा भी करनी पड़ सकती है। व्यवसाय से धन लाभ होने की संभावना रहेगी। माता को आज कष्ट रह सकता है।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : हल्दी | उपाय : हरे रंग की चीजों का दान करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: किसी के हाथ आएगा रुका पैसा, किसी की जेब खाली करा सकती हैं छोटी-छोटी गलतियां... पढ़ें पूरा राशिफल

तुला राशि
आज मौज-मस्ती वाली यात्राएं रह सकती हैं। बेफिजूल का धन खर्च हो सकता है। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज लोग आपसे आर्थिक मदद की मांग कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। शाम के समय मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : काला | उपाय : कुछ कोयले चलते पानी में विसर्जित करें।

वृश्चिक राशि
आज किसी अज्ञात स्रोत से आपको पैसा मिल सकता है। प्रेम प्रसंग में धोखा मिलने की संभावना रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आप यात्रा का पूर्ण सुख प्राप्त कर सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र के हिसाब से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : पीला | उपाय : शरीर पर तांबा या सोना धारण करें।

धनु राशि
आज आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ रहेगा। बेफिजूल के खर्चे हो सकते हैं। आज स्त्री पक्ष से सावधान रहें। शत्रु की किसी गतिविधि के कारण आज आपको नुकसान हो सकता है। कामकाज के सिलसिले में यात्राएं हो सकती हैं। सामाजिक क्षेत्र का दायरा विस्तृत होगा। लोगों के बीच में आज आप प्रशंसा के पात्र होंगे।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : मेहरून | उपाय : घर पर आज कपूर का दीपक जलाएं।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 25 August 2026: आज किस राशि के बनेंगे बिगड़े काम, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें राशिफल

मकर राशि
आज आप घर के कामों में फंस सकते हैं। आज लोग आपको झूठा दिलासा दे सकते हैं। धन की जरूरत पड़ सकती है। व्यर्थ की यात्राएं हो सकती हैं। आज आप अपने काम पर ध्यान नहीं लगा पाएंगे। स्वास्थ्य में चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। व्यर्थ में किसी से न उलझें।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : हरा | उपाय : कांसे के एक छोटे से टुकड़े को हरे रंग के कपड़े में लपेटकर हमेशा अपने पास रखें।

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। कोई खुशखबरी आपको प्राप्त हो सकती है। स्वभाव आज आपका हंसमुख रहने वाला है। व्यापार में अच्छा-खासा मुनाफा होने की संभावना रहेगी। आज के दिन किया गया निवेश भविष्य में आपको फायदा देगा। दांपत्य जीवन भी खुशहाल रहेगा।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : सफेद रंग की चीजों का दान करें।

मीन राशि
आज आपका बिगड़ा हुआ कोई कार्य पूर्ण हो सकता है। आज आप तनाव रहित रहेंगे। कोई रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। घरवाले किसी छोटी बात को लेकर राई का पहाड़ बना सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आज आप कहीं बाहर जाने को लेकर डिस्कस कर सकते हैं।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : लाल | उपाय : लाल पुष्प लेकर लक्ष्मी जी की उपासना करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More