- दिन आर्थिक लाभ और करिअर में नए रास्ते खोल सकता है। पारिवारिक मतभेद और खर्चों के कारण सावधानी बरतनी होगी। पुराने पैसे वापस मिलने के संकेत हैं। महत्वपूर्ण फैसले लेते समय धैर्य रखना होगा।
मेष राशि
दिन की शुरुआत योग एवं ध्यान से कर सकते हैं। दिन में किसी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। करिअर से जुड़े फैसले खुद लें। व्यवसाय में धन लाभ होने की संभावना है।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : सिल्वर | उपाय : चावल या चांदी का दान करें।
वृषभ राशि
आज आपको अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में धैर्य और समझदारी से काम लें। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : हल्का हरा | उपाय : जरूरतमंद व्यक्ति को सफेद मिठाई दान करें।
मिथुन राशि
मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको खुश रखेंगे। माता-पिता की मदद से आर्थिक परेशानी दूर हो सकती है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होने की संभावना है। फिजूलखर्ची के कारण वैवाहिक जीवन में विवाद हो सकता है।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : गोल्डन | उपाय : पीले रंग की वस्तु किसी ब्राह्मण को दान दें।
कर्क राशि
आज आप किसी की आर्थिक रूप से मदद कर सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। पुराना पैसा वापस मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : हरा | उपाय : हरी मूंग से बनी चीजों का दान करें।
सिंह राशि
आज कार्यक्षेत्र से जल्दी निकलने का प्रयास कर सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। परिचित लोगों के माध्यम से आमदनी के नए स्रोत बन सकते हैं। दांपत्य जीवन में मनमुटाव रह सकता है। घर की जरूरतों पर धन खर्च होगा।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें।
कन्या राशि
आज घूमने-फिरने और खानपान पर जरूरत से ज्यादा खर्च हो सकता है। आर्थिक नुकसान की आशंका रहेगी। पारिवारिक उलझनें बढ़ सकती हैं। विरोधियों की गतिविधियों से नुकसान हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : गोल्डन | उपाय : तांबे या सोने से बनी वस्तु धारण करें।
तुला राशि
आज आपके भीतर चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगी और स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है। दोस्तों की मदद से आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतें। पारिवारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में कोई बदलाव करने से पहले बड़ों की सलाह जरूर लें।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : चेरी | उपाय : कच्ची हल्दी की गांठ या पीपल का पत्ता सोते समय तकिए के नीचे रखें।
वृश्चिक राशि
आज आपको आराम करने की जरूरत पड़ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और बेवजह यात्रा करने से बचें। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। कहीं से रुका हुआ पुराना पैसा वापस मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : हल्का नीला | उपाय : पढ़ने वाले छोटे बच्चों को स्टेशनरी का सामान दान करें।
धनु राशि
पिछले दिनों निवेश किए गए धन से आज अच्छा लाभ मिल सकता है। दूरदराज से कोई अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। प्रेम संबंधों में धोखा मिलने की आशंका है, इसलिए किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : स्लेटी | उपाय : पारिवारिक सुख के लिए नहाने के पानी में कुशा डालें।
मकर राशि
आज परिवार में मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने में सावधानी बरतें। धैर्य से काम लेने की जरूरत रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों को दबाने का प्रयास हो सकता है और काम का बोझ बढ़ सकता है।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : गुलाबी | उपाय : घर से निकलते समय गुरु या बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।
कुंभ राशि
इच्छाशक्ति में कमी के कारण मानसिक और भावनात्मक परेशानियां बढ़ सकती हैं। कोई व्यक्ति आपका फायदा उठाने की कोशिश कर सकता है। माता-पिता को विश्वास में लेने के लिए दिन अनुकूल है। लंबे समय से चल रहे विवाद को सुलझा सकते हैं। अचानक धन की जरूरत पड़ सकती है।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : लाल | उपाय : एक पानी वाला नारियल और सात बादाम किसी मंदिर में दान करें।
मीन राशि
आज आप अपना आपा खो सकते हैं, जिससे पारिवारिक विवाद बढ़ने की आशंका है। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। बेवजह यात्रा करनी पड़ सकती है। शाम के समय विलासिता की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : शिवलिंग पर काला धतूरा चढ़ाएं।