HomeHimachalSolanहिमाचल में गोली लगने से पंचायत उपप्रधान की मौत, पोस्टमार्टम के बाद...

हिमाचल में गोली लगने से पंचायत उपप्रधान की मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित रखने के साथ फोरेंसिक टीम से भी वैज्ञानिक निरीक्षण करवाया है।

रामशहर : हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन की रामशहर तहसील की चिल्लड़ पंचायत के उपप्रधान एवं सेवानिवृत्त सैनिक भगत सिंह निवासी गांव पुनैला, डाकघर दिग्गल, तहसील रामशहर की गोली लगने से मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद रामशहर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित रखने के साथ फोरेंसिक टीम से भी वैज्ञानिक निरीक्षण करवाया है।

पुलिस के अनुसार 3 सितंबर को रामशहर थाना में सूचना मिली कि भगत सिंह की गोली लगने से मृत्यु हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मौके का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल को संरक्षित किया गया, ताकि महत्वपूर्ण साक्ष्यों से छेड़छाड़ न हो।

ये भी पढ़ें:  4 दिन प्रचंड गर्मी से तपेगा हिमाचल! 28 से करवट के आसार, इस राज्य में हीटवेव से 16 लोगों की गई जान

घटना की वैज्ञानिक जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। उपमंडलीय पुलिस अधिकारी नालागढ़ भीष्म ठाकुर और थाना प्रभारी रामशहर की मौजूदगी में फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम ने मौके से आवश्यक भौतिक साक्ष्य भी नियमानुसार कब्जे में लिए हैं।

पुलिस ने 4 सितंबर को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर गहन जांच की जा रही है।

पुलिस घटना के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  घर में छिपाकर रखी थी अवैध पिस्टल, दो थानों की संयुक्त पुलिस टीम ने दबिश देकर दबोचा, पिस्टल-मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More