HomeHimachalKangraबाइक पर सवार तीन युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, एक...

बाइक पर सवार तीन युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, एक ही गांव के रहने वाले थे मृतक, सदमे में परिजन

एक साथ तीन युवकों की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

कांगड़ा : शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के भलेड़ पावर हाउस के समीप शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान अशोक कुमार, प्रिंस और पवन कुमार के रूप में हुई है। तीनों युवक शाहपुर की दरीणी पंचायत के झुनेना गांव के रहने वाले थे। एक साथ तीन युवकों की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीनों युवक शुक्रवार रात गुग्गा डेरा में आयोजित धार्मिक आयोजन में भाग लेने दूली गए थे। इसके बाद तीनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे। भलेड़ पावर हाउस के पास पहुंचने पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसा देर रात होने के कारण इसकी जानकारी तत्काल किसी को नहीं मिल पाई। सुबह स्थानीय लोगों को घटना का पता चला, लेकिन तब तक तीनों युवकों की मौत हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 4 लोगों की मौत पर CM सुक्खू ने जताया दुख, घायलों को बेहतर उपचार और प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद के निर्देश

हादसे की सूचना गांव और परिजनों तक पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। एक साथ तीन युवकों की मौत से झुनेना गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धर्मशाला अस्पताल भेजने की प्रक्रिया पूरी की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। हादसे के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों ने सड़क की खराब हालत को हादसे की संभावित वजह बताया है, हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे की जानकारी मिलते ही उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया सिविल अस्पताल शाहपुर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने परिजनों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में मृतकों के परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं और परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।

ये भी पढ़ें:  लॉटरी पर विधानसभा के बाहर भाजपा का प्रदर्शन, जयराम बोले- ‘नई पीढ़ी को बर्बाद करेगा सरकार का फैसला’
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More