HomeHimachalSirmaurबिग ब्रेकिंग: सिरमौर में माइनिंग साइट पर पहाड़ दरका, 3 लोगों के...

बिग ब्रेकिंग: सिरमौर में माइनिंग साइट पर पहाड़ दरका, 3 लोगों के दबने की आशंका; 2 गाड़ियां क्षतिग्रस्त, बारिश के चलते रेस्क्यू रोका

जिला सिरमौर के कफोटा के समीप तिलोरधार (बांगनधार) में मंगलवार को भारी बारिश के बीच माइनिंग कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जहां अचानक पहाड़ का बड़ा हिस्सा खिसक गया।

नाहन : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के कफोटा के समीप तिलोरधार (बांगनधार) में मंगलवार को भारी बारिश के बीच माइनिंग कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जहां अचानक पहाड़ का बड़ा हिस्सा खिसक गया। इस भारी भूस्खलन की चपेट में आने से 3 लोग दब गए। इनमें एक स्थानीय चालक और 2 नेपाली मजदूर बताए जा रहे हैं। हादसे में 2 गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। सूचना मिलते ही प्रशासन और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गईं और दबे लोगों की तलाश शुरू की गई।

बताया जा रहा है कि तिलोरधार में माइनिंग कार्य चल रहा था। इसी दौरान पत्थरों से भरी एक गाड़ी माइनिंग स्थल से बाहर निकल रही थी। तभी अचानक ऊपर से भारी मलबा और विशालकाय चट्टानें खिसककर नीचे आ गिरीं। देखते ही देखते पूरा हिस्सा मलबे की चपेट में आ गया। आशंका है कि गाड़ी के चालक समेत 3 लोग इसी मलबे के नीचे दब गए हैं।

ये भी पढ़ें:  जमटा में 901 ग्राम चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार, एसआईयू ने की कार्रवाई

विशाल चट्टानों ने बढ़ाई रेस्क्यू टीमों की मुश्किल
हादसे के बाद मौके पर बड़े-बड़े पत्थर और भारी मलबा जमा हो गया है। रेस्क्यू टीमों को चट्टानों और मलबे को हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। घटनास्थल पर स्थिति बेहद चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। भारी बारिश के कारण पहाड़ी से दोबारा मलबा गिरने का खतरा भी बना हुआ है।

बारिश तेज होने के कारण फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया है। मौसम और परिस्थितियां अनुकूल होने के बाद दोबारा बचाव अभियान शुरू किया जाएगा।

प्रशासन मौके पर, तलाश जारी
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। एसडीएम शिलाई जसपाल भी मौके पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से मलबे की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  अटल टनल के साउथ पोर्टल के पास बर्फबारी में फंसे सभी 320 वाहन सुरक्षित निकाले

एसडीएम शिलाई जसपाल ने बताया कि वह घटनास्थल पर मौजूद हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भारी भूस्खलन के बीच 3 लोगों के दबने की आशंका है। भारी बारिश के कारण फिलहाल रेस्क्यू कार्य रोकना पड़ा है।

माइनिंग वैध या अवैध, जांच के बाद होगा स्पष्ट
हादसे के बाद एक बड़ा सवाल माइनिंग कार्य को लेकर भी उठ रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जिस स्थान पर माइनिंग की जा रही थी, वहां खनन कार्य वैध अनुमति के तहत चल रहा था या अवैध रूप से। प्रशासन की जांच के बाद ही इसकी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

फिलहाल प्रशासन का पूरा ध्यान मलबे में दबे बताए जा रहे 3 लोगों को तलाशने और सुरक्षित बाहर निकालने पर है। बारिश थमने और हालात सुरक्षित होने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन को दोबारा तेज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, विभिन्न मामलों का मौके पर होगा निपटारा
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More