HomeHimachalSirmaurप्रधान से मिलने के लिए अब कहीं भटकने की जरूरत नहीं, सिरमौर...

प्रधान से मिलने के लिए अब कहीं भटकने की जरूरत नहीं, सिरमौर की इस पंचायत ने शुरू की ये नई व्यवस्था

ग्राम पंचायत गेहल के लोगों की सुविधा के लिए प्रधान ओपी ठाकुर ने हरिपुरधार में निजी प्रधान कार्यालय शुरू कर दिया है।

हरिपुरधार : ग्राम पंचायत गेहल के लोगों की सुविधा के लिए प्रधान ओपी ठाकुर ने हरिपुरधार में निजी प्रधान कार्यालय शुरू कर दिया है। रविवार को पूजा-अर्चना के साथ कार्यालय का शुभारंभ किया गया।

इसका उद्देश्य पंचायतवासियों को हरिपुरधार में ही प्रधान से संपर्क, समस्याएं रखने और पंचायत से जुड़े कार्यों में आवश्यक सहयोग उपलब्ध करवाना है। बता दें कि ओपी ठाकुर विकास खंड संगड़ाह प्रधान परिषद के अध्यक्ष भी हैं।

प्रधान ओपी ठाकुर ने कहा कि हरिपुरधार क्षेत्र का प्रमुख केंद्र है। उप-तहसील सहित विभिन्न विभागों के कार्यालय यहां होने के कारण गेहल पंचायत के लोगों को राजस्व, प्रशासनिक और विकास कार्यों के सिलसिले में अक्सर हरिपुरधार आना पड़ता है।

ये भी पढ़ें:  पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, DC की 5% आरक्षण शक्तियों पर रोक, रोस्टर दोबारा जारी करने के आदेश

ऐसे में निजी कार्यालय शुरू होने से लोगों को प्रधान से संपर्क करने के लिए पंचायत कार्यालय अथवा इधर-उधर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि प्रधान की जिम्मेदारी केवल पंचायत कार्यालय तक सीमित नहीं है। पंचायत के प्रत्येक व्यक्ति की समस्या सुनना और उसके समाधान के लिए संबंधित विभागों एवं अधिकारियों के समक्ष मामला उठाना उनकी प्राथमिकता है। कार्यालय के माध्यम से जनता और पंचायत प्रतिनिधित्व के बीच संपर्क को और सुगम बनाया जाएगा।

ओपी ठाकुर ने कहा कि बुजुर्ग, महिलाएं, युवा और अन्य पंचायतवासी पंचायत अथवा जनहित से जुड़े मामलों को लेकर कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने आने वाले पांच वर्षों में ग्राम पंचायत गेहल को विकास की नई दिशा देने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करने की बात कही। जनता की सुविधा, पारदर्शिता, जवाबदेही और विकास कार्यों में तेजी को प्राथमिकता देने का दावा किया।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड परिवहन की बस में सवार युवक चिट्टे के साथ दबोचा, SIU टीम की बड़ी कार्रवाई

ये भी पढ़ें : IGMC और टांडा मेडिकल कॉलेजों में शुरू होंगे रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम, सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला

ये भी पढ़ें : सेवा संकल्प अभियान को लेकर सिरमौर भाजपा ने बनाई रणनीति, बिंदल की मौजूदगी में मंथन

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More