HomeHimachalSirmaurसेवा संकल्प अभियान को लेकर सिरमौर भाजपा ने बनाई रणनीति, बिंदल की...

सेवा संकल्प अभियान को लेकर सिरमौर भाजपा ने बनाई रणनीति, बिंदल की मौजूदगी में मंथन

बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।

नाहन : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन स्थित भाजपा जिला कार्यालय में सिरमौर जिला भाजपा की कार्यशाला एवं बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ. राजीव सहजल ने मुख्य वक्ता के रूप में संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण बिंदु रखे।

बैठक में सांसद सुरेश कश्यप, प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर, जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रताप ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष शिवानी, नारायण सिंह, एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान और जिला महामंत्री रणवीर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  NH-07 पर कटासन में पलटा सेब से लदा ट्रक, एक की मौत, दूसरा गंभीर

बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के आयोजन को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए कार्ययोजना पर मंथन किया गया।

ये भी पढ़ें : सड़कों की दुर्दशा और सरकारी संस्थानों की तालाबंदी के खिलाफ सड़कों पर उतरी भाजपा, कालाअंब में प्रदर्शन

ये भी पढ़ें : IGMC और टांडा मेडिकल कॉलेजों में शुरू होंगे रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम, सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More