HomeHimachalMandiमेडिकल लैबोरेट्री टेक्निशियन ग्रेड-II के 18 पदों पर होगी बैचवाइज भर्ती, 14...

मेडिकल लैबोरेट्री टेक्निशियन ग्रेड-II के 18 पदों पर होगी बैचवाइज भर्ती, 14 अक्टूबर तक रोजगार पंजीकरण जरूरी

हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा मेडिकल लैबोरेट्री टेक्निशियन ग्रेड-II (जॉब ट्रेनी) के 18 पद बैचवाइज आधार पर भरे जाने हैं।

मंडी : जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा मेडिकल लैबोरेट्री टेक्निशियन ग्रेड-II (जॉब ट्रेनी) के 18 पद बैचवाइज आधार पर भरे जाने हैं। जिला रोजगार कार्यालय, मंडी के माध्यम से पात्र अभ्यर्थियों के नाम विभाग को प्रायोजित किए जाएंगे।

उन्होंने सभी पात्र अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि यदि उनका रोजगार कार्यालय में पंजीकरण किसी कारणवश व्यपगत/समाप्त हो गया है अथवा उन्होंने अभी तक अपना रोजगार पंजीकरण नहीं करवाया है, तो वे 14 अक्टूबर, 2026 तक अपना पंजीकरण अथवा नवीनीकरण अनिवार्य रूप से करवा लें, ताकि उनका नाम समय पर संबंधित विभाग को प्रायोजित किया जा सके।

ये भी पढ़ें:  गिरि नदी में बहे टीचर का शव बरामद, मानपुर देवड़ा के पास से मिला, शोक की लहर

उन्होंने बताया कि प्रायोजन के लिए विभिन्न श्रेणियों के अंतिम बैच में सामान्य श्रेणी (अनारक्षित) के 9 पदों के लिए दिसंबर 2012, सामान्य (ईडब्लूएस) श्रेणी के एक पद के लिए दिसंबर 2015, सामान्य (डब्लूएफएफ) श्रेणी के एक पद के लिए दिसंबर 2025, अनुसूचित जाति (अनारक्षित) के 5 पदों के लिए दिसंबर 2021 तथा अनुसूचित जनजाति (अनारक्षित) के दो पदों के लिए दिसंबर 2022 बैच निर्धारित किया गया है।

उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे अपने रोजगार पंजीकरण की स्थिति अवश्य जांच लें तथा अपने निकटतम जिला रोजगार कार्यालय या उप रोजगार कार्यालय में जाकर यह सुनिश्चित कर लें कि उनका पंजीकरण सक्रिय है या नहीं। यदि उनका पंजीकरण व्यपगत या समाप्त हो गया है, तो वे निर्धारित तिथि से पूर्व अपने निकटतम रोजगार कार्यालय में अथवा ईईएमआईएस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण या नवीनीकरण कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में बिगड़ने वाला है मौसम का मिजाज! इन जिलों में आज आंधी-तूफान की चेतावनी, 24 जून तक जानें पूरा अपडेट

उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि तक जिन अभ्यर्थियों का रोजगार पंजीकरण वैध नहीं होगा अथवा जिन्होंने पंजीकरण अथवा नवीनीकरण नहीं करवाया होगा, उनके नाम स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को प्रायोजित नहीं किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, मंडी के दूरभाष 01905-235508 पर सम्पर्क किया जा सकता है ।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More