नाहन : रोटरी क्लब नाहन संगिनी की ओर से ड्राइवर्स डे के उपलक्ष्य पर चालकों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, भंडारे और सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चालकों सहित कई आमजन भी शामिल हुए।
स्वास्थ्य जांच शिविर के लिए धगेड़ा से विशेष मेडिकल टीम बुलाई गई थी। टीम ने चालकों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की और उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी।
कार्यक्रम के दौरान क्लब के सदस्यों ने चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने और यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए जागरूक किया।
क्लब की प्रधान मोनिका जैन ने कहा कि ड्राइवर्स डे पर आयोजित यह कार्यक्रम समाज के प्रति आभार व्यक्त करने का एक छोटा सा प्रयास है। चालक दिन-रात लोगों की सेवा में जुटे रहते हैं और उनके स्वास्थ्य व सुरक्षा का ध्यान रखना भी समाज की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के दौरान चालकों और आमजन के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में विशेष सहयोग के लिए रोटरी क्लब नाहन संगिनी ने भूपेश बंसल का आभार जताया।
इस अवसर पर आरटीओ नाहन सोना चंदेल और रोटरी क्लब से दीपा बंसल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।