होमHimachalHamirpurमट्टनसिद्ध, बरोहा, बोहणी, झटवाड़, ताल सहित कई गांवों में 22 को बंद...

मट्टनसिद्ध, बरोहा, बोहणी, झटवाड़, ताल सहित कई गांवों में 22 को बंद रहेगी बिजली, कहीं आपका एरिया तो नहीं?

विद्युत उपमंडल लंबलू के अंतर्गत आने वाले कई गांवों में 22 अक्टूबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

हमीरपुर : विद्युत उपमंडल लंबलू के अंतर्गत आने वाले कई गांवों में 22 अक्टूबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली लाइनों की आवश्यक मरम्मत के चलते सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रखी जाएगी।

सहायक अभियंता ऋषि धीमान ने बताया कि विद्युत उपमंडल लंबलू में लाइनों की आवश्यक मरम्मत के चलते मट्टनसिद्ध, डुग्घा कलां, बरोहा, तरोपका, बरोटी, लघवाण, बुराण, कगरू, बोहणी, मुलाणा, छियोड़ीं, गुधवीं, कौहीं, पनाहर, घुमारी, रोहलवीं, सरली, ब्ल्यूट, चमनेड़, खनेउ, डुघली, डबरेड़ा, भंडोला, झटवाड़, ताल, बुमाणा, जलग्रां, महल, भ्याड़, पिपलू, पंतेहड़ी, तत्तापानी, अमनेड, राहजोल और आस-पास के गांवों में बिजली बंद रहेगी।

सहायक अभियंता ने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

ये भी पढ़ें:  रैल स्कूल में छात्रों की सीएम सुक्खू से सीधी बात, पेपर लीक और सफाई व्यवस्था पर हुए बेबाक सवाल

Latest Articles

Explore More