होमHimachalShimlaमाउंट आबू में वैश्विक सम्मेलन में शामिल होंगे डॉ. राजीव बिंदल, वक्ता...

माउंट आबू में वैश्विक सम्मेलन में शामिल होंगे डॉ. राजीव बिंदल, वक्ता के रूप में 23 अक्टूबर को रखेंगे विचार

डॉ. बिंदल ने कहा कि यह सम्मेलन आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक सद्भाव और मानव कल्याण के प्रति समर्पण को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

शिमला : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल राजस्थान के माउंट आबू में आयोजित होने वाले ‘नवदशकोत्सव’ वैश्विक शिखर सम्मेलन-2026 में शामिल होंगे।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की ओर से आयोजित यह सम्मेलन 23 से 26 अक्टूबर तक चलेगा। डॉ. बिंदल 23 अक्टूबर को समारोह में वक्ता के रूप में अपने विचार रखेंगे।

ब्रह्माकुमारी संस्थान के आध्यात्मिक नेतृत्व और निःस्वार्थ सेवा के 90 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आध्यात्मिक मूल्यों, मानवीय कल्याण और सेवा-भावना के संदेश को व्यापक स्तर पर प्रसारित करना है। इस वैश्विक आयोजन में देश-विदेश की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों के भाग लेने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें:  कालाअंब: ओवरटेक के चक्कर में ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई बाइक, घायल युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम

डॉ. राजीव बिंदल 23 अक्टूबर को आयोजित समारोह में आध्यात्मिक चिंतन, मानवीय मूल्यों और निःस्वार्थ सेवा के महत्व पर अपने विचार साझा करेंगे।

डॉ. बिंदल ने कहा कि यह सम्मेलन आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक सद्भाव और मानव कल्याण के प्रति समर्पण को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More