चंबा : राज्यपाल कविंद्र गुप्ता 23 और 24 अक्तूबर को जिला चंबा के प्रवास पर रहेंगे। राज्यपाल के दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि राज्यपाल 22 अक्टूबर को शाम 7:30 बजे डलहौजी पहुंचेंगे और उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह डलहौजी में रहेगा।
उन्होंने बताया कि राज्यपाल 23 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे डलहौजी हिलटॉप स्कूल में आयोजित वार्षिक दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
राज्यपाल दोपहर 2 बजे डलहौजी से खजियार होते हुए अपराह्न 4 बजे चंबा पहुंचेंगे। उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह चंबा में रहेगा।
उपायुक्त ने बताया कि राज्यपाल 24 को दोपहर 12 बजे चंबा चौगान में आयोजित हिमाचल एक्सपो-2026 की मेगा प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत राज्यपाल दोपहर बाद चंबा से पठानकोट के लिए प्रस्थान करेंगे।

