होमHimachalSolanरकम दोगुनी करने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी, कोर्ट के...

रकम दोगुनी करने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया केस

निवेश की रकम दोगुनी करने का लालच देकर 25.65 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।

बीबीएन : निवेश की रकम दोगुनी करने का लालच देकर 25.65 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।

माननीय न्यायालय JMFC नालागढ़ के आदेशों की अनुपालना में पुलिस थाना बद्दी में शिकायतकर्ता बलविंद्र सिंह निवासी गांव बिलांवाली लबाना, तहसील बद्दी, जिला सोलन (हि.प्र.) की शिकायत पर धारा 318(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपियों ने निवेश की गई राशि को दोगुना करने का झांसा देकर उससे कुल 25.65 लाख रुपये प्राप्त किए।

निर्धारित समयावधि बीतने के बाद भी आरोपियों ने न तो वादा की गई राशि लौटाई और न ही शिकायतकर्ता की मूल रकम वापस की। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पैसे वापस मांगने पर उसे जान से मारने की धमकियां भी दी गईं।

ये भी पढ़ें:  टैक्सी में परवाणू आ रहे व्यक्ति की अचानक बिगड़ी तबियत, गई जान

इस पर न्यायालय के आदेशानुसार पुलिस थाना बद्दी में आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि मामले की जांच नियमानुसार की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More