होमAccidentबरोटीवाला में सड़क हादसे में बाइक चालक की दर्दनाक मौत, मलपुर में...

बरोटीवाला में सड़क हादसे में बाइक चालक की दर्दनाक मौत, मलपुर में टैंकर ने कुचलीं बाइक सवार की दोनों टांगें

दोनों सड़क हादसों में पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बद्दी : औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में वीरवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों सड़क हादसों में पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, वीरवार को बरोटीवाला में शराब के ठेके के पास पिकअप चालक ने कथित तौर पर तेज रफ्तार, लापरवाही और गलत दिशा में वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक चालक विवेक निवासी जिला बिलासपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे उपचार के लिए झाड़माजरी स्थित ब्रुकलीन अस्पताल ले गई, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:  गिरिपुल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 38.95 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बद्दी के शवगृह में रखा गया है।

शिकायतकर्ता अनुज कुमार के बयान के आधार पर पुलिस थाना बरोटीवाला में पिकअप चालक धर्मेंद्र के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 और 106 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मलपुर में टैंकर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल
दूसरा हादसा मलपुर में हुआ, जहां टैंकर नंबर HP12Q-2661 की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक किशन गंभीर रूप से घायल हो गया।

शिकायतकर्ता लक्ष्मी साहु के अनुसार, टैंकर चालक ने कथित तौर पर लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक चालक सड़क पर गिर गया और उसकी दोनों टांगें टैंकर के टायरों के नीचे आकर कुचल गईं।

ये भी पढ़ें:  बेकाबू होकर सड़क से नीचे खाई में गिरा श्रद्धालुओं से भरा ट्रक, 50 लोग थे सवार, मची चीख-पुकार

एसपी ने बताया कि घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल टैंकर को कब्जे में लेकर जब्त कर लिया है।

पुलिस थाना बद्दी में टैंकर चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 और 125(a) के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों मामलों में पुलिस आगामी जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:  डीजल-पेट्रोल पर 60 पैसे की बढ़ोतरी जनता पर एक और आर्थिक प्रहार, टैक्स पर टैक्स लगाना सुक्खू सरकार की पहचान: बिंदल
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More