होमRashifalAaj Ka Rashifal 24 Oct 2026: कारोबार में फायदा या खर्चों का...

Aaj Ka Rashifal 24 Oct 2026: कारोबार में फायदा या खर्चों का झटका, इन मामलों में रहें सतर्क! जानें अपनी राशि का हाल

पारिवारिक तनाव और बेवजह के खर्चों से सावधान रहने की जरूरत है।

  • पारिवारिक तनाव और बेवजह के खर्चों से सावधान रहने की जरूरत है। नौकरी और व्यवसाय में दिन अनुकूल रह सकता है। स्वास्थ्य और यात्रा के मामले में सतर्क रहना होगा।

मेष राशि
पारिवारिक झमेलों के चलते आज आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। गुस्से के कारण आप अपना आपा खो सकते हैं। जमीन संबंधी विवाद में फंसने की आशंका रहेगी। आर्थिक नुकसान की भी संभावना है। आज जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। व्यर्थ की यात्राओं से बचें।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: केसर की पुड़िया को पीले कपड़े में बांधकर अपने पास रखें।

वृष राशि
आज किसी अज्ञात स्रोत से आपको पैसा मिल सकता है। प्रेम प्रसंग में धोखा मिलने की संभावना रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आप यात्रा का पूरा सुख प्राप्त कर सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: पीला
उपाय: शरीर पर तांबा या सोना धारण करें।

मिथुन राशि
सोच को सकारात्मक रखें। आज किसी सट्टेबाजी से मुनाफा हो सकता है। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। विलासिता की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। आज आप किसी से बहस कर सकते हैं। किसी से आर्थिक मदद मांगनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में ध्यानपूर्वक काम करें।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: चेरी
उपाय: आज पार्वती मंगल स्त्रोत का पाठ करें।

ये भी पढ़ें:  रामनवमी पर भूर्षिंग महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, भंडारे का आयोजन

कर्क राशि
आज आपके कार्य की प्रशंसा हो सकती है। शाम के समय आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। यात्राओं के मामले में थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। अध्यात्म से जुड़ने का प्रयास करें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: चितकबरा
उपाय: आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करना शुभ रहेगा।

सिंह राशि
आज का अधिकतर समय आप अपने दोस्तों के साथ बिता सकते हैं। खानपान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। आज आप कुछ पुराने और परिचित लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में सावधान रहें।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: सफेद
उपाय: आज स्त्रियों को सफेद वस्त्र दान करें।

कन्या राशि
आज आप दिन की शुरुआत व्यायाम से कर सकते हैं। धन का आगमन कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। आज आप मौज-मस्ती भरी यात्राएं कर सकते हैं। कई पुराने परिचितों से मुलाकात हो सकती है। दोपहर बाद धन खर्च होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: सफेद
उपाय: सफेद रंग की चीजों का दान करना अत्यंत शुभ रहेगा।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 11 July 2026: धन लाभ, करिअर और प्रेम के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? जानें राशिफल

तुला राशि
आज आप किसी पुरानी समस्या से बाहर निकल सकते हैं। कोई आपकी मदद कर सकता है। नौकरी और व्यवसाय में आज आपको फायदा होगा। हालांकि, शत्रु पक्ष आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: लाल
उपाय: आज काले कुत्ते की सेवा करें।

वृश्चिक राशि
आज आपमें आलस्य की मात्रा अधिक हो सकती है। अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप किसी से आर्थिक मदद मांग सकते हैं। धन गुम होने की आशंका रहेगी। प्रेम संबंधों में झगड़ा हो सकता है। यात्रा करते समय सावधानी बरतें। स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है और थकान महसूस हो सकती है।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: कॉफी
उपाय: आज चांदी धारण करें।

धनु राशि
व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी उत्पन्न हो सकती है। आज आप किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: हल्का लाल
उपाय: गरीबों में दूध से बनी चीजों का दान करें।

मकर राशि
स्वास्थ्य संबंधी परेशानी उत्पन्न हो सकती है। आज जरूरत से ज्यादा धन खर्च हो सकता है। किसी विशेष कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। व्यर्थ में झगड़ा होने की भी संभावना रहेगी। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: केसरी
उपाय: अपने इष्ट देवता की आराधना करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 9 August 2026: मेष को धन लाभ, कर्क की तरक्की! आपकी राशि क्या कहती है... पढ़ें राशिफल

कुंभ राशि
आज आप मौज-मस्ती भरी यात्राएं कर सकते हैं। धन खर्च होने की संभावना रहेगी। यात्रा करते समय लापरवाही न बरतें। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र से आज आप छुट्टी कर सकते हैं। घर की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: काला
उपाय:  विशेष कार्य के लिए यात्रा कर रहे हैं, तो पैरों में काले रंग के जूते पहनें।

मीन राशि
खानपान पर संयम बरतें। सेहत के मामले में ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कुछ अनचाहे मेहमान घर पर आ सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप घर के कामों में व्यस्त रह सकते हैं। घर पर किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: पीला
उपाय: आज अन्नदान करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More