HomeRashifalAaj Ka Rashifal 11 August 2026: सिंह को धन लाभ, मकर के...

Aaj Ka Rashifal 11 August 2026: सिंह को धन लाभ, मकर के काम की होगी तारीफ; जानें बाकी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

ग्रहों के बदलाव से आज कई राशियों के जीवन में नए अवसर दस्तक देंगे। किसी को धन लाभ और कारोबार में तरक्की के संकेत मिलेंगे तो किसी को खर्च और स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतनी होगी।

ग्रहों के बदलाव से आज कई राशियों के जीवन में नए अवसर दस्तक देंगे। किसी को धन लाभ और कारोबार में तरक्की के संकेत मिलेंगे तो किसी को खर्च और स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतनी होगी।

मेष राशि
खानपान में संयम बरतें और सेहत पर ध्यान दें। घर पर अनचाहे मेहमान आ सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। घर के कामों में व्यस्तता रह सकती है। घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: पीला
उपाय: आज जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं।

वृष राशि
बच्चों की वजह से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रह सकता है। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत होगी। कोई चीज गुम हो सकती है और अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: आज अंधे व्यक्तियों की मदद करें।

मिथुन राशि
आत्मविश्वास कम न होने दें। मेहनत के बावजूद निराशा हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और चोट आदि से बचने के लिए सावधानी बरतें। प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन अनुकूल नहीं रहेगा।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: लाल
उपाय: सफेद रंग से बनी चीजों का दान करें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: इन चार राशियों को मिलेगा धन लाभ, मेष से मीन तक जानें अपना गुड लक

कर्क राशि
क्रोध और चिड़चिड़ापन परेशानी बढ़ा सकता है। घरेलू परेशानियों के चलते मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। बेवजह किसी से न उलझें। कामकाज को बेहतर बनाने पर ध्यान दें। प्रेम प्रसंग के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: भूरा
उपाय: आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए सरस्वती की उपासना करें।

सिंह राशि
आज किसी की आर्थिक मदद कर सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। पुराना पैसा वापस मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: हरा
उपाय: हरी मूंग से बनी चीजों का दान करें।

कन्या राशि
व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। स्वास्थ्य में परेशानी आ सकती है। तीर्थ स्थल की यात्रा के योग बन सकते हैं। जल्दबाजी में कोई काम न करें और चिड़चिड़ेपन से बचें।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: हल्का लाल
उपाय: गरीबों में दूध से बनी चीजों का दान करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 6 Sept 2026: काम, यात्रा और आर्थिक मोर्चे पर बदलेंगे हालात, इन राशियों को रहना होगा सावधान

तुला राशि
किसी अज्ञात स्रोत से धन मिल सकता है। प्रेम प्रसंग में धोखा मिलने की आशंका रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। यात्रा का आनंद मिलेगा। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: पीला
उपाय: शरीर पर तांबा या सोना धारण करें।

वृश्चिक राशि
गुस्सा परेशानी में डाल सकता है। व्यापारियों को नुकसान हो सकता है और कारोबार को बेहतर बनाने के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है। बच्चों को पढ़ाई और भविष्य की योजना पर ध्यान देने की जरूरत होगी। करियर में लंबे समय से सोचे जा रहे बदलाव करने का सही समय है।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: सफेद
उपाय: खिरनी की जड़ को सफेद कपड़े में लपेटकर अपने पास रखें।

धनु राशि
जरूरत से ज्यादा खाने से बचें और सेहत का ध्यान रखें। धन लाभ होने की संभावना है। अनुभवी लोगों से मुलाकात हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। दूरसंचार के माध्यम से अच्छी खबर मिल सकती है।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: हरा
उपाय: अपने वजन के बराबर जौ गौशाला में दान करें।

ये भी पढ़ें:  नववर्ष पर श्री रेणुकाजी तीर्थ में हवन यज्ञ, श्रद्धालुओं का लगा तांता

मकर राशि
ऊर्जा का स्तर बढ़ा रहेगा। कार्य की सराहना हो सकती है। व्यापार को मजबूती देने के लिए अहम कदम उठा सकते हैं। काम का बोझ अधिक रहेगा। शाम को विलासिता की सामग्री पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: हल्का लाल
उपाय: किसी गरीब व्यक्ति को चमड़े के जूते दान करें।

कुंभ राशि
नकारात्मक ऊर्जा को खुद पर हावी न होने दें। किसी को उपहार दे सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आत्मविश्वास के बल पर परेशानियों से बाहर निकलेंगे। कोई आपके भरोसे को तोड़ सकता है।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: हल्दी
उपाय: कच्ची हल्दी को बहते पानी में प्रवाहित करें।

मीन राशि
पैसा चुकाने में परेशानी हो सकती है। दिन की शुरुआत में मानसिक तनाव रह सकता है। कार्यक्षेत्र में लापरवाही न करें। यात्रा सावधानी से करें। लेनदेन और वित्तीय मामलों में सुधार की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: गोल्डन
उपाय: बेसन से बना हलवा कुमारी कन्याओं को खिलाएं।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More