होमHimachalMandiसिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर व एचआर के 100 पदों के लिए यहां होंगे...

सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर व एचआर के 100 पदों के लिए यहां होंगे साक्षात्कार, 27 से इंटरव्यू, 25 हजार तक मिलेगा वेतन

इन पदों के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता दसवीं, बारहवीं, स्नातक, स्नातकोत्तर अथवा एमबीए निर्धारित की गई है।

मंडी : जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि इवान सिक्योरिटी फंक्शंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जिला रोजगार कार्यालय मंडी को सिक्योरिटी गार्ड के 80, सुपरवाइजर के 15 और एचआर के 5 पदों के लिए अधिसूचना प्राप्त हुई है। इसके लिए साक्षात्कार 27 से 29 अक्टूबर, 2026 तक गोहर, नेरचौक व सुंदरनगर में आयोजित किए जा रहे हैं।

अधिसूचना के अनुसार इन पदों के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता दसवीं, बारहवीं, स्नातक, स्नातकोत्तर अथवा एमबीए निर्धारित की गई है। साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों की आयु 20 वर्ष से 36 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए पुरुष अभ्यर्थियों की लंबाई न्यूनतम 170 सेमी तथा वजन 60 किग्रा होना आवश्यक है।

ये भी पढ़ें:  बेकाबू होकर सड़क से नीचे खाई में गिरा श्रद्धालुओं से भरा ट्रक, 50 लोग थे सवार, मची चीख-पुकार

महिला अभ्यर्थियों की लम्बाई न्यूनतम 163 सेमी तथा वजन 48 किग्रा निर्धारित किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को 14,000 रुपये से 25,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ईपीएफ, ईएसआई एवं आवास की सुविधा भी नियमानुसार प्रदान की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति हिमाचल प्रदेश, पंजाब एवं हरियाणा में की जाएगी।

उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा एक माह, सुपरवाइजर पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 45 दिनों तथा एचआर पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों को एक सप्ताह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरान्त चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की आवश्यकतानुसार विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों, मॉल शोरूम एवं अन्य कार्यस्थलों पर तैनात किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  दर्दनाक: पांवटा साहिब में सड़क हादसे में महिला स्वास्थ्य कर्मी की मौत, दो बेटियों और 6 माह के बेटे के सिर से उठा मां का साया

उन्होंने बताया कि इसके लिए आवेदक का नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में दर्ज होना इच्छुक आवेदक अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों एवं छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, आधार कार्ड व रोजगार पंजीकरण पत्र सहित उप रोजगार कार्यालय, गोहर में 27 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे, उप रोजगार कार्यालय, नेरचौक में 28 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे और उप रोजगार कार्यालय, सुंदरनगर में 29 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे उपस्थित हो सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इस साक्षात्कार के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, मंडी के दूरभाष संख्या 01905-235508 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  अंशकालिक कर्मचारी बनाए दैनिक भोगी, कैबिनेट की बैठक में और भी बहुत कुछ, एक क्लिक पर पढ़ें तमाम निर्णय

Latest Articles

Explore More