होमHimachalSirmaurददाहू बस स्टेंड पर चलती सरकारी बस के टायर की चपेट में...

ददाहू बस स्टेंड पर चलती सरकारी बस के टायर की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल, चालक पर केस दर्ज

श्री रेणुकाजी मेले के दौरान ददाहू बस स्टैंड पर बस पकड़ने की आपाधापी में एक व्यक्ति हादसे का शिकार हो गया।

नाहन : श्री रेणुकाजी मेले के दौरान ददाहू बस स्टैंड पर बस पकड़ने की आपाधापी में एक व्यक्ति हादसे का शिकार हो गया। हादसे में घायल व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, राम लाल पुत्र बलदेव सिंह निवासी गांव लुधियाणा, डाकघर अंधेरी, तहसील संगड़ाह ने पुलिस थाना रेणुकाजी में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में उन्होंने बताया कि 24 नवंबर को वह रेणुकाजी मेले में आए थे। शाम करीब 7:15 बजे नाहन-अंधेरी रूट की बस ददाहू बस स्टैंड पहुंची।

बस को देखते ही स्टैंड पर खड़ी सवारियां सीट पाने के लिए बस की तरफ दौड़ने लगीं। इसी दौरान वह भी सीट रोकने के लिए बस की ओर जा रहे थे।

ये भी पढ़ें:  मनाली की पहाड़ियों पर दुर्घटनाग्रस्त ऑस्ट्रेलियाई पैराग्लाइडर सुरक्षित रेस्क्यू, 20 घंटे चला ऑपरेशन

शिकायतकर्ता के अनुसार, चालक ने भीड़ को देखते हुए बस नहीं रोकी और उसे धीमी गति से आगे बढ़ाता रहा। इसी दौरान भीड़ में धक्का लगने से वह नीचे गिर गए और कंडक्टर साइड वाला अगला टायर उनकी बाईं टांग पर चढ़ गया।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर बस चालक राजेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  जवाहर नवोदय विद्यालय में 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 15 तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More