होमHimachalShimlaरक्तदान से बड़ा कोई महादान नहीं, युवाओं की पहल समाज के लिए...

रक्तदान से बड़ा कोई महादान नहीं, युवाओं की पहल समाज के लिए प्रेरणादायक: करण नंदा

उन्होंने चौपाल स्टूडेंट एसोसिएशन को रक्तदाताओं की एक डायरेक्टरी तैयार करने का सुझाव भी दिया, जिसमें रक्तदाताओं की सहमति से उनके रक्त समूह एवं संपर्क संबंधी जानकारी उपलब्ध हो।

शिमला : भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक करण नंदा ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर चौपाल स्टूडेंट एसोसिएशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुदीप महाजन और रमा ठाकुर भी उपस्थित रहे।

करण नंदा ने चौपाल स्टूडेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है। युवाओं द्वारा इस प्रकार के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन करना पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है।

उन्होंने कहा कि शिविर में आईजीएमसी शिमला की टीम द्वारा एकत्रित रक्त अस्पताल के ब्लड बैंक में जमा किया जाएगा, जो जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाने में सहायक सिद्ध होगा।

ये भी पढ़ें:  चौपाल क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं के लिए CM सुक्खू ने जारी किए 27 करोड़ रुपये

नंदा ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई महादान नहीं हो सकता। सड़क दुर्घटनाओं, गंभीर बीमारियों, कैंसर के उपचार, कीमोथेरेपी एवं विभिन्न शल्य चिकित्साओं के दौरान मरीजों को रक्त और उसके विभिन्न घटकों की आवश्यकता पड़ती है।

आए दिन सोशल मीडिया और व्यक्तिगत संदेशों के माध्यम से विभिन्न रक्त समूहों की आवश्यकता की सूचनाएं प्राप्त होती हैं। ऐसे में देवभूमि हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक जिले और खंड में नियमित रूप से रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाना चाहिए।

उन्होंने चौपाल स्टूडेंट एसोसिएशन को रक्तदाताओं की एक डायरेक्टरी तैयार करने का सुझाव भी दिया, जिसमें रक्तदाताओं की सहमति से उनके रक्त समूह एवं संपर्क संबंधी जानकारी उपलब्ध हो। इससे आपातकालीन परिस्थितियों में जरूरतमंद मरीजों के लिए योग्य रक्तदाताओं से शीघ्र संपर्क स्थापित किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें:  धौलाकुआं अनाज मंडी को बंद करने का कांग्रेस सरकार का फैसला किसान एवं जनविरोधी: डॉ. राजीव बिंदल

करण नंदा ने कहा कि चिकित्सकीय मानकों के अनुरूप स्वस्थ एवं पात्र व्यक्तियों को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान के बाद शरीर प्राकृतिक रूप से रक्त के विभिन्न घटकों की पूर्ति करता है। हिमाचल प्रदेश में अनेक ऐसे समर्पित रक्तदाता भी हैं, जिन्होंने सौ से अधिक बार रक्तदान कर समाज के समक्ष मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे रक्तदान शिविरों में बढ़-चढ़कर भाग लें और सोशल मीडिया के माध्यम से भी रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाएं। रक्तदान करते हुए अपनी तस्वीर और प्रेरणादायक संदेश साझा करने से अन्य युवाओं को भी इस अभियान से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी।

ये भी पढ़ें:  पेंशनरों को अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा, यह प्रदेश सरकार की संवेदनहीनता का प्रमाण: कर्ण नंदा

नंदा ने कहा कि भारत एक युवा देश है और युवा समाज के पथप्रदर्शक होते हैं। युवा जिस दिशा में आगे बढ़ते हैं, समाज और राष्ट्र भी उसी दिशा में आगे बढ़ता है। चौपाल स्टूडेंट एसोसिएशन की यह पहल युवा शक्ति, सामाजिक उत्तरदायित्व और मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए ऐसे सामाजिक अभियानों को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More