HomeEducationविकसित भारत जिला स्तरीय युवा संसद के लिए प्रदेश में जिला सिरमौर...

विकसित भारत जिला स्तरीय युवा संसद के लिए प्रदेश में जिला सिरमौर के विद्यार्थियों का सर्वाधिक पंजीकरण

नाहन : डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में भारत सरकार के विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश में सर्वाधिक पंजीकरण सिरमौर जिले के 198 छात्र-छात्राओं का हुआ है.

यह जानकारी एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पंकज चांडक और नेहरू युवा केंद्र के नोडल पदाधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने दी. प्रतियोगिता की स्क्रीनिंग कमेटी में डॉ. अनूप कुमार, प्रो. देवेंद्र कुमार, प्रो. बीआर ठाकुर और प्रो. लक्षिता शामिल रहे, जिन्होंने सभी 198 वीडियो का मूल्यांकन किया.

स्क्रीनिंग प्रक्रिया के बाद 114 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया. महाविद्यालय में 20-21 मार्च को जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें चयनित प्रतिभागियों को “एक राष्ट्र, एक चुनाव” विषय पर 3 मिनट का भाषण प्रस्तुत करना होगा. इस प्रतियोगिता के अंत में 10 छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में गर्मी का कहर, ऊना 43 डिग्री पार, पांवटा साहिब भी तंदूर बना; दो दिन ‘लू’ का अलर्ट

इस प्रतियोगिता के लिए 5 सदस्यीय निर्णायक मंडल का गठन किया गया है, जिसमें बुद्धिजीवी वर्ग के विशेषज्ञों को शामिल किया गया है. चयनित 10 छात्र-छात्राओं को विधानसभा में अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा.

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रेम राज भारद्वाज ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह युवा संसद कार्यक्रम उन्हें लोकतांत्रिक प्रणाली को समझने और अपनी अभिव्यक्ति कौशल को निखारने का अवसर प्रदान करेगा.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 46वीं सीनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शानदार आगाज, इन टीमों में ऐसे खिलाड़ी जो बने निर्णायक क्षणों के असल हीरो
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More