HomeHimachalKulluकसोल में रूसी युवती की संदिग्ध मौत, होम स्टे के बाथरूम में...

कसोल में रूसी युवती की संदिग्ध मौत, होम स्टे के बाथरूम में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

मणिकर्ण घाटी स्थित कसोल में घूमने आई रूस की एक युवती का शव होम स्टे के बाथरूम में मिलने से सनसनी फैल गई। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

कुल्लू : जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी स्थित कसोल में घूमने आई रूस की एक युवती का शव होम स्टे के बाथरूम में मिलने से सनसनी फैल गई। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

पुलिस के अनुसार रूस की रहने वाली डारिया कुज्मिनिख (29) पुत्री व्लादिमीर अपनी मित्र नताल्या के साथ कुछ दिन पहले कुल्लू आई थी। दोनों कसोल के एक होम स्टे में ठहरी हुई थीं। नताल्या ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले उसकी मित्र डारिया बाथरूम में मृत अवस्था में मिली। डारिया विक्टरोविच प्लेतनेव, शहर खोत्कोवो, मॉस्को रीजन (रूस) की रहने वाली थी।

ये भी पढ़ें:  बड़ी खबर: सिरमौर में NH-07 पर बनकर तैयार हुआ धनुषाकार 'बो-स्ट्रिंग' ब्रिज, 24 को गडकरी करेंगे लोकार्पण

घटना का पता चलते ही नताल्या ने होम स्टे के प्रबंधक रणधीर और मालिक को इसकी जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय पंचायत प्रधान टहल सिंह के माध्यम से मणिकर्ण पुलिस को सूचना दी गई। साथ ही नताल्या ने व्हाट्सएप के जरिए डारिया के पिता व्लादिमीर विक्टरोविच प्लेतनेव को भी घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ढालपुर में रखवा दिया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में नताल्या ने किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना या संदेह से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि परिजनों अथवा रूसी दूतावास के प्रतिनिधि के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवती की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

ये भी पढ़ें:  12 से 14 मार्च तक सजेगा ‘चंबा साहित्य उत्सव’: डीसी मुकेश रेपसवाल ने की तैयारियों की समीक्षा
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More