HomeBreakingसिरमौर : जरग की महिला ने कालाअंब के जोहड़ों में उठाया ये...

सिरमौर : जरग की महिला ने कालाअंब के जोहड़ों में उठाया ये खौफनाक कदम, गई जान

कालाअंब : जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के जोहडों में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के अनुसार महिला की पहचान किरण बाला के रूप में हुई है, जो अपने पति रणदीप और दो बच्चों के साथ रहती थी. घटना के दिन रणदीप अपनी ड्यूटी से लौटने के बाद इकट्ठा बैठकर खाना खाया. इसके बाद वह कुछ समय के लिए किसी काम से बाजार निकल गया, वापस घर लौटा तो उसने अपनी पत्नी को फंदे से लटके हुए पाया. जबकि बच्चे बेड पर सोए हुए थे.

ये भी पढ़ें:  मणिकर्ण में भू-स्खलन की घटना में 6 लोगों की मृत्यु पर सीएम सुक्खू ने जताया शोक

अपनी पत्नी को इस हालत में देख उसके पांव तले जमीन खिसक गई. उसने तुरंत अपनी पत्नी को फंदे से उतारा और अपने परिजनों व पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी और उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

बताया जा रहा है कि इसके बाद रणदीप अपनी पत्नी के शव को अपने गांव जरग ले गया था, जिसे बाद में गाड़ी में मेडिकल कालेज पहुंचाया गया, जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.

पुलिस के अनुसार महिला को किसी ने आत्महत्या करने के लिए मजबूर नहीं किया था. बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब की इस पंचायत को विभाजित करने की मांग ने पकड़ा जोर, जनप्रतिनिधि बोले...
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More