HomeCrimeयुवाओं को नशा बेचने की फिराक में था ये तस्कर, गुप्त सूचना...

युवाओं को नशा बेचने की फिराक में था ये तस्कर, गुप्त सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई कर धर दबोचा

सोलन : हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है. ताजातरीन मामले में पुलिस थाना कुनिहार की एक टीम ने गश्त के दौरान 45 वर्षीय एक शख्स को धर दबोचा.

जानकारी के अनुसार पुलिस अपराधों की रोकथाम को लेकर इलाके में गश्त पर रवाना हुई थी. इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सलीम उर्फ बिल्ला निवासी मंज्याट, तहसील अर्की, जिला सोलन को तलाशी के लिए रोका, जिसके कब्जे से पुलिस ने 884 ग्राम चुरापोस्त बरामद की.

इस पर पुलिस थाना कुनिहार में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया. जांच के दौरान पुलिस ने पाया गया कि आरोपी नशे के सामान को आसपास के इलाके में युवाओं को सप्लाई करने की फिराक में था.

ये भी पढ़ें:  नाहन मेडिकल कालेज को शिफ्ट करने का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण, 'तालाबंदी' में ही बीत गए 'सरकार' के 3 साल : बिंदल

मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है. उन्होंने बताया कि आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकार्ड का भी पता लगाया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More