HomeBreakingहिमाचल में वाहन मालिक जल्द कर लें ये अनिवार्य काम, वरना उठानी...

हिमाचल में वाहन मालिक जल्द कर लें ये अनिवार्य काम, वरना उठानी पड़ सकती है बड़ी परेशानी, लागू हो रहा ये सिस्टम

नाहन : हिमाचल प्रदेश में अब जल्द ही ई-डिटेक्शन सिस्टम लागू करने की तैयारी शुरू हो गई है. लिहाजा, अब सभी प्रकार के वाहनों में चाहे वह पर्सनल हो या कमर्शियल. यानी दो पहिया हो या तिपहिया या फिर चौपहिया. इन सभी पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगी होना अनिवार्य हो गया है.

जिन वाहनों पर एचएसआरपी नहीं लगी होगी, उनके वाहनों का केंद्रीय मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 192 के अंतर्गत चालान हो सकता है. इसके साथ साथ वाहन संबंधित कोई भी कार्य नहीं किया जा सकेगा.

दरअसल, ई-डिटेक्शन सिस्टम एक ऐसा अत्याधुनिक निगरानी तंत्र है, जिसे विशेष रूप से हाईवे पर वाहन चलाते समय कागजातों की जांच करने के लिए डिजाइन किया गया है. यह सिस्टम सीसीटीवी कैमरों और अन्य तकनीकी उपकरणों का उपयोग करके टोल प्लाजा पर गुजरने वाली हर गाड़ी के दस्तावेजों की जांच करता है.

ये भी पढ़ें:  सोलन से राजगढ़ पहुंचने से पहले पकड़ी गई चूरापोस्त की बड़ी खेप, ट्रक चालक गिरफ्तार

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2011-12 से सभी वाहनों में एचएसआरपी लगानी अनिवार्य हो गई थी. एचएसआरपी की विशेषता यह है कि यह उच्च गुणवत्ता वाले एल्यूमीनियम से बनी होती है, जिसमें एक लेजर कोड और एक स्थायी पहचान संख्या और पंजीकरण चिह्न शामिल होता है.

प्लेट में रिफ्लेक्टिव शीट का उपयोग होता है, जो रात में और कम रोशनी की स्थिति में दृश्यता सुनिश्चित करती हैं. ये सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत उपयोगी है.

प्लेटों का रंग वाहन के प्रकार और उसकी पंजीकरण श्रेणी से मेल खाता है, जिससे त्वरित दृश्य पहचान में मदद मिलती है. एचएसआरपी प्लेट वाहन पंजीकरण में एकरूपता सुनिश्चित करती हैं, जिससे राज्य भर में एक सुसंगत मानक बनाए रखने में मदद मिलती है.

ये भी पढ़ें:  हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के छात्रों का नेशनल कॉन्फ्रेंस में शानदार प्रदर्शन, पोस्टर प्रेजेंटेशन में जीता तीसरा स्थान

एचएसआरपी लगे वाहन की पहचान को ट्रैक करने और सत्यापित करने का एक विश्वसनीय साधन प्रदान करके वाहन चोरी और धोखाधड़ी को कम करने में योगदान करते हैं.

उधर, आरटीओ सिरमौर सोना चंदेल ने बताया कि जिन वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं लगी है, वह तुरंत ही अपने वाहनों में इसे लगाना सुनिश्चित करें, अन्यथा चालान होंगे. उन्होंने बताया कि ऐसे वाहन मालिक संबंधित वाहन कंपनी के किसी भी नजदीकी डीलर से निर्धारित फीस जमा करवा कर एचएसआरपी बनवा सकते हैं.

ये भी पढ़ें:  HRTC का कंडक्टर सस्पेंड, बस में मिली थी व्यक्ति की लाश, जानें क्या है पूरा मामला
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More