HomeCrimeसिरमौर में फिर अफीम की खेती का पर्दाफाश, घर के पीछे तैयार...

सिरमौर में फिर अफीम की खेती का पर्दाफाश, घर के पीछे तैयार कर रखा था खेत, 805 पौधे बरामद

पांवटा साहिब : हिमाचल प्रदेश की जिला सिरमौर पुलिस ने एक बार फिर अफीम की खेती का पर्दाफाश किया है. इस मामले में अहम बात यह है कि आरोपी ने अपने घर के पीछे और कुछ नहीं, केवल अफीम की खेती ही की हुई थी. एक सप्ताह के भीतर सिरमौर पुलिस ने अफीम की खेती के दूसरे मामले का खुलासा किया है.

ताजा मामला उपमंडल पांवटा साहिब से जुड़ा है. उपमंडल की पुलिस थाना माजरा की टीम का इस मामले में गुप्त सूचना मिली थी कि जाफर अली पुत्र अकबर अली निवासी गांव गुलाबगढ़, डाकघर कोटड़ी ब्यास, तहसील पांवटा साहिब ने अपनी मलकियत जमीन में अफीम की खेती कर रखी है. इस सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी, तो पाया कि जाफर अली ने अपने घर के पिछली तरफ खेत में अफीम के पौधे डोडे सहित खेत में उगा रखे हैं.

ये भी पढ़ें:  प्रतिबंधित दवाइयों और नकदी के साथ सोलन में 2 युवक गिरफ्तार

मौके पर जाफर अली भी घर पर मौजूद मिला. पुलिस ने खेत में उग अफीम के पौधों की गिनती की तो यह कुल 805 पौधे पाए गए. पुलिस सूत्रों की मानें तो अब तक विभिन्न तरह की खेती के बीच के पौधों में ही अफीम पकड़ी गई थी, लेकिन इस मामले में खास बात यह है कि आरोपी जाफर ने पूरी तरह से खेत में अफीम की खेती ही कर रखी थी.

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने संबंधित अफीम के पौधों को मौका पर नियमानुसार नष्ट कर दिया गया. उन्होंने बताया कि आरोपी जाफर अली के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि आरोपी ने किस इरादे से यह अफीम की खेती कर रखी थी, उसको लेकर पुलिस जांच कर रही है. जांच के बाद ही पूरी जानकारी साझा की जा सकेगी.

ये भी पढ़ें:  अंधेरे की आड़ में दिया जा रहा था अवैध खनन को अंजाम, पहुंच गई पुलिस, 3 गिरफ्तार

बता दें कि हाल ही में 29 मार्च को भी जिला की कालाअंब पुलिस थाना की टीम ने विक्रमबाग में अफीम की खेती का पर्दाफाश किया था. इस मामले में आरोपी ने यह अफीम लहसुन के पौधों के बीच उगा रखी थी. इस मामले में पुलिस ने 113 अफीम के पौधे बरामद कर नष्ट किए थे.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More