HomeHimachalयूथ नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे हिमाचल के ये खिलाड़ी, टीम...

यूथ नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे हिमाचल के ये खिलाड़ी, टीम पुडुचेरी के लिए रवाना

नाहन : पुडुचेरी में आयोजित होने जा रही 40वीं अंडर-17 यूथ नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश की टीम रवाना हो गई है. इस प्रतियोगिता के लिए 30 मार्च से 4 अप्रैल तक नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में ट्रायल आयोजित किए गए. ट्रायल में हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया.

ट्रायल के बाद चयन समिति द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया. चयनित खिलाड़ियों में अभव चौहान और वैभव (सिरमौर), नरेश ठाकुर व शिबसन (स्पोर्ट्स होस्टल पपरोला), कृष ठाकुर और लक्ष्य ठाकुर (मंडी), अर्चित (कांगड़ा), करणजीत सिंह (ऊना), आदित्य रत्न (बिलासपुर), अरनव शर्मा (शिमला), आदित्य ठाकुर (हमीरपुर) और आदित्य ठाकुर (कुल्लू) शामिल हैं. अब यह खिलाड़ी 9 अप्रैल से 16 अप्रैल तक पुडुचेरी के राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाली यूथ नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगे.

ये भी पढ़ें:  हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत, एक घायल, मची चीख पुकार

इस मौके पर हिमाचल प्रदेश बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष सुशील शर्मा, महासचिव मनीष शर्मा, जिला खेल अधिकारी भूपेंद्र सिंह, बास्केटबॉल कोच कंवर अभय सिंह, सिरमौर बास्केटबॉल संघ के महासचिव राकेश चौहान और सचिन थापा ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई. राकेश चौहान इस प्रतियोगिता में कोच के तौर पर टीम के साथ पुडुचेरी के लिए रवाना हुए.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के अनूप इंसा की इंसानियत, बेटा पीजीआई में भर्ती, रक्तदान से बचाई अनजान की जान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More