HomeHimachalSolanऑपरेशन 'सेफ स्ट्रीट’: बद्दी पुलिस की ताबड़तोड़ नाकेबंदी, शराब पीकर वाहन चलाने...

ऑपरेशन ‘सेफ स्ट्रीट’: बद्दी पुलिस की ताबड़तोड़ नाकेबंदी, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर चला डंडा, मचा हड़कंप

बद्दी पुलिस ने अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आम जनता को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऑपरेशन 'सेफ स्ट्रीट’ के तहत पूरे क्षेत्र में विशेष सघन नाकेबंदी एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

बद्दी : पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान के निर्देशानुसार पुलिस जिला बद्दी ने अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आम जनता को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऑपरेशन ‘सेफ स्ट्रीट’ के तहत पूरे क्षेत्र में विशेष सघन नाकेबंदी एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

अभियान के दौरान जिले के विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर विशेष नाके लगाकर 300 से अधिक वाहनों की गहन जांच की गई और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले 20 चालकों के चालान किए। इस दौरान एक व्यक्ति को मौके पर गिरफ्तार किया गया, जबकि चार चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश संबंधित प्राधिकरण को भेजी गई। पुलिस की देर रात चली इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।

ये भी पढ़ें:  हमीरपुर में 21 खाली पदों पर तैनात होंगे रिटायर्ड पटवारी-कानूनगो, 40 हजार रुपये मिलेगा मानदेय

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि ऑपरेशन ‘सेफ स्ट्रीट’ का उद्देश्य नशा तस्करी, अवैध खनन, वाहन चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाना, कानून व्यवस्था को मजबूत करना तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऑपरेशन ‘सेफ स्ट्रीट’ के तहत औचक नाकेबंदी, वाहन चेकिंग और अपराध नियंत्रण अभियान लगातार जारी रहेंगे।

ये भी पढ़ें:  ई-केवाईसी नहीं कराने वाले पेंशनरों की रुकेगी सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सरकार ने दिया आखिरी मौका
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More