HomeHimachalSirmaurकैंथघाट में 5 लाख से निर्मित खेल मैदान का लोकार्पण, विधायक सोलंकी...

कैंथघाट में 5 लाख से निर्मित खेल मैदान का लोकार्पण, विधायक सोलंकी ने अष्टमी मेले पर दी सौगात

नाहन : जिला सिरमौर की नेहरस्वार पंचायत में विधायक अजय सोलंकी ने कैंथघाट में विधायक निधि के तहत 5 लाख रुपये की लागत से निर्मित खेल मैदान का लोकार्पण किया, जो क्षेत्र के युवाओं को खेलों की दिशा में प्रोत्साहित करेगा. विधायक यहां अष्टमी के पावन पर्व पर आयोजित मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे थे. इस दौरान विधायक ने खेल सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए 2 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि भी प्रदान करने की घोषणा की.

जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक अजय सोलंकी ने युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि खेल से युवाओं का शारीरिक और मानसिक विकास होता है, जबकि नशा युवाओं को दिशा विहीन करता है. लिहाजा, युवा खेलों के क्षेत्र में आगे आएं. उन्होंने नशे के खिलाफ समाज में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर भी बल दिया.

ये भी पढ़ें:  योग से निरोग की ओर सिरमौर, जिले में 135 स्थानों पर शिविरों का आयोजन

विधायक ने कहा कि नेहरस्वार क्षेत्र भले ही रेणुका जी विधानसभा में आता है, लेकिन यहां के लोगों से उनका विशेष जुड़ाव है. इस क्षेत्र के नागरिकों ने समय-समय पर उनकी विधानसभा में अपने रिश्तेदारों व अन्य परिचितों के माध्यम से प्रचार कर समर्थन व्यक्त किया है. उन्होंने आश्वस्त किया कि जनभागीदारी से क्षेत्र का विकास निरंतर जारी रहेगा. इस दौरान उन्होंने लोगों को अष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए मां मनसा देवी के मंदिर में पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की.

इस मौके पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद परमार सहित स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे. मेले के समापन मौके पर कबड्डी और वॉलीबॉल विजेताओं टीमों के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया. इसके साथ साथ महिलाओं की खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आकर्षण का केंद्र रहीं.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में इन तारीखों में चलेगा HPV वैक्सीन ड्राइव, CMO ने की ये अपील
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More