HomeHimachalShimlaशिक्षिका अनुपमा शर्मा के कविता संग्रह ‘बुरांश : द फ्रैगरेंस ऑफ वर्ड्स’...

शिक्षिका अनुपमा शर्मा के कविता संग्रह ‘बुरांश : द फ्रैगरेंस ऑफ वर्ड्स’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार देर सायं शिमला में युवा कवयित्री एवं शिक्षिका अनुपमा शर्मा द्वारा लिखित कविता संग्रह ‘बुरांश: द फ्रैगरेंस ऑफ वर्ड्स’ का विमोचन किया. अनुपमा शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (कन्या), हमीरपुर में अंग्रेजी की प्रवक्ता के रूप में कार्यरत हैं.

कवयित्री के रचनात्मक कार्य की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी कविताओं में मानवीय भावनाओं, रिश्तों के टूटने का दर्द, आत्मविवेचन और प्रकृति की शांति के बीच नई शुरुआत की चाहत को खूबसूरती से अभिव्यक्त किया गया है. इस कविता संग्रह में जीवन के भावनात्मक पहलुओं को चित्रित किया गया है और काव्यात्मक अभिव्यक्तियों के माध्यम से स्वयं की आंतरिक यात्रा को शब्दों में पिरोया गया हैै.

ये भी पढ़ें:  सरिया और एंगल आयरन से लदे ट्रक ने कुचली कार, अन्य वाहनों को भी नुकसान, चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान

इस कविता संग्रह में 39 कविताएं हैं. 56 पृष्ठों वाली कविता संग्रह का प्रकाशन सतलुज प्रकाशन द्वारा किया गया है और इसकी कीमत 150 रुपये है. पुस्तक की बिक्री से प्राप्त धन राशि को मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना में दान किया जाएगा. अनुपमा शर्मा साहित्यिक प्रतिभा की धनी है और उन्हें बाइक राइडिंग, खेलकूद और ट्रैकिंग का भी शौक है.

प्रकृति के साथ उनका गहरा लगाव उनकी लेखनी में स्पष्ट रूप से झलकता है. इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी भी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें:  DC गंधर्वा राठौड़ के निर्देश: नक्शे रेगुलराइज करवाने के लिए दें आखिरी मौका
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More