HomeHimachalSirmaurनावणी पंचायत को विधायक सोलंकी ने दी लाखों की सौगात, दुर्गा अष्टमी...

नावणी पंचायत को विधायक सोलंकी ने दी लाखों की सौगात, दुर्गा अष्टमी मेले का किया विधिवत समापन

उन्होंने 8 लाख रुपए की लागत से पंचायत घर के ऊपर बने मल्टीपर्पज हॉल, एससी बस्ती में 8 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन, 7.5 लाख की लागत से पंचायत भवन के साथ बने सीएससी भवन और 12 लाख रुपए की लागत से तैयार पटवार सर्किल भवनों का उद्घाटन किया।

नाहन : जिला सिरमौर के धारटीधार इलाके की नावणी पंचायत के जमटा में महामाया बाला सुंदरी मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय दुर्गा अष्टमी मेले का मंगलवार को धूमधाम से समापन हुआ।

इस मौके पर नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने पंचायत को 35.5 लाख रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी।

उन्होंने 8 लाख रुपए की लागत से पंचायत घर के ऊपर बने मल्टीपर्पज हॉल, एससी बस्ती में 8 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन, 7.5 लाख की लागत से पंचायत भवन के साथ बने सीएससी भवन और 12 लाख रुपए की लागत से तैयार पटवार सर्किल भवनों का उद्घाटन किया।

मेले के समापन अवसर पर विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा यह मेला केवल दो दिन का आयोजन नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का परिचायक है।

सोलंकी ने कहा कि धारटी क्षेत्र में विकास को लेकर सरकार वचनबद्ध है। भौगोलिक दृष्टि से ये क्षेत्र काफी दुर्गम है। इस क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न विभागों में अपनी प्राथमिकताओं के अनुरूप परियोजनाएं बनाई हैं, जिन्हें सिलसिलेवार अमलीजामा भी पहनाया जा रहा है।

हाल ही में हुई भारी बरसात से हुए नुकसान को लेकर उन्होंने कहा कि टेंपरेरी रेस्टोरेशन का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। जितना भी नुकसान हुआ है, उसका आकलन तैयार किया गया है। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि हर प्रभावित व्यक्ति को सरकार की ओर से उचित सहायता दी जाएगी।

ये भी पढ़ें:  पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय, आज बारिश और बर्फबारी की संभावना, तूफान-बिजली का भी अलर्ट

इससे पूर्व जमटा पहुंचने पर विधायक का बैंड बाजे व ढोल नगाड़ों की धुनों और फूल मालाएं पहनाकर गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया।

मेला कमेटी अध्यक्ष जगदीश पुंडीर ने बताया कि कबड्डी चैंपियनशिप में 18 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें विजेता को 51,000 रुपए और उपविजेता को 21,000 का नकद इनाम दिया गया।

इस मौके कर एसडीएम नाहन राजीव संख्यान, बीडीओ नाहन, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग आलोक जवनेजा, एसडीओ दलीप चौहान, हिमफैड के अध्यक्ष राजीव ठाकुर, रोड़ सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर, पूर्व प्रधान सत्यराम चौहान, सुमित राजपूत, संजय चौहान, मेला कमेटी के मुख्य प्रवक्ता मोहन ठाकुर, सचिव राजेंद्र चौहान, सह सचिव अनिल ठाकुर समेत कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  डीसी के आदेश : सिरमौर की इस पंचायत की प्रधान 6 माह के लिए कार्यवाहियों से बाहर
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More