HomeCrimeनाहन : दोसड़का में स्कूटी चालक 572 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार,...

नाहन : दोसड़का में स्कूटी चालक 572 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार, नाकेबंदी के दौरान चढ़ा पुलिस के हत्थे

नाहन : सदर पुलिस थाना नाहन की टीम ने एक स्कूटी चालक को चरस के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस टीम गश्त और नाकेबंदी के दौरान रेणुका जी-दोसड़का पर तैनात थी.

इसी बीच एक स्कूटी को नाके पर चेक करने के लिए रोका गया. पुलिस के पूछने पर चालक ने अपना नाम अभिषेक बिंदल निवासी नाहन बताया, जो काफी घबराया हुआ था. इस पर पुलिस ने नियमानुसार तलाशी अमल में लाई. पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 572 ग्राम मादक पदार्थ चरस बरामद की.

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना नाहन में एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस मामले में आगामी जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें:  जमटा-बिरला सड़क पर वाहनों की आवाजाही पर रोक, इन वैकल्पिक मार्गों पर यातायात डायवर्ट, आदेश जारी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More