HomeAasthaरामनवमी पर भूर्षिंग महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, भंडारे...

रामनवमी पर भूर्षिंग महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, भंडारे का आयोजन

सराहां : जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल के आराध्य देव भूर्षिंग महादेव मंदिर में रामनवमी के पावन अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया.

इस दौरान हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ सहित हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर महादेव के प्राचीन शिवलिंग के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया. इस अवसर पर सिरमौरी मंदिर पंचायत के चनेना गांव निवासी बिशन सिंह ठाकुर, धर्म सिंह ठाकुर व जगमोहन ठाकुर ने मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया था, जहां हजारों की संख्या में मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया.

विदित रहे कि प्रत्येक रविवार को मंदिर कमेटी द्वारा भंडारे का आयोजन किया जाता है. पिछले कुछ वर्षों से वीकेंड पर प्राचीन शिव मंदिर भूर्षिंग महादेव पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. वहीं, मंदिर कमेटी कथाड की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग, पीने के पानी व प्रसाद आदि की व्यवस्था जारी है.

ये भी पढ़ें:  हरिपुरधार बस हादसे पर भड़के नत्थूराम चौहान, बोले- व्यवस्था की लापरवाही ने ली मासूम जानें, उठाए ये बड़े सवाल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More