HomeHimachalSirmaurरसोई गैस सिलेंडर के दाम और न्यूनतम बस किराया बढ़ोतरी का विरोध,...

रसोई गैस सिलेंडर के दाम और न्यूनतम बस किराया बढ़ोतरी का विरोध, जनवादी महिला समिति ने सरकार को चेताया

नाहन : अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने रसोई गैस सिलेंडर के दाम और न्यूनतम बस किराया वृद्धि का कड़े शब्दों में विरोध जताया है.
समिति की पूर्व राज्य अध्यक्ष संतोष कपूर, जिला कमेटी की कोषाध्यक्ष आशा शर्मा, सह सचिव सेवती कमल और जिला कमेटी सदस्य अमिता चौहान ने यहां जारी प्रेस बयान में कहा कि सरकार ऐसे समय में रसोई गैस सिलेंडर के दाम और बस किराया बढ़ा रही है, जब आम जनता पहले ही महंगाई ओर बेरोजगारी की मार झेल रही है.

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं में भी सेवा कर चार्ज लगाने का फैसला आम जनता विरोधी है. ऐसे जनविरोधी फैसले प्रदेश सरकार की असंवेदनाओं को दिखाते हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जहां विधायकों और मंत्रियों के भत्ते बढ़ाने का फैसला लिया है, दूसरी ओर आम जनता की जेब पर डाका डालने का काम भी सरकार ने किया है.

ये भी पढ़ें:  ददाहू में करंट लगने से 24 साल के युवक की दर्दनाक मौत, सोशल मीडिया पर मिल रही थी जन्मदिन की बधाइयां

संतोष कपूर ने कहा कि जनवादी महिला समिति इन फैसलों का विरोध जन अभियान चलाकर करेगी. महिला समिति मांग करती है कि जनता विरोधी फैसला सरकार वापस ले, अन्यथा आंदोलन होगा. जनवादी महिला समिति ने कहा कि वोकेशनल टीचर्स पिछले लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हैं.

उनकी मांग है कि उनकी लूट के लिए जो कंपनियां बिठा रखी हैं, उनको हटाकर सरकार उनको रोजगार दे. उनकी कमीशन कंपनियों को न जाकर सरकार सीधे प्रोजेक्ट में ले और उनको सरकार पेमेंट करें. केंद्र सरकार राज्य सरकार के विभाग को सीधा बजट का प्रावधान करें, जिससे अध्यापकों को भी मानसिक तनाव सहन न करना पड़े और बिचौलियों की लूट भी बंद हो.

ये भी पढ़ें:  @Sirmaur: खजुरना में बस और ट्रक की टक्कर, डोर लॉक हुआ तो शीशे से बाहर निकाले यात्री, मची अफरा-तफरी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More